📅 Thursday, 17 September 2026 | 03:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,770 🥈 चांदी (1kg): ₹237,600 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

भाजपा महिला पार्षद की धमकी... ''15 दिन में सड़क ठीक नहीं हुई तो खून बहेगा...''

📅 31 October 2025, 01:30 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा महिला पार्षद की धमकी... ''15 दिन में सड़क ठीक नहीं हुई तो खून बहेगा...''
भाजपा महिला पार्षद की धमकी... ''15 दिन में सड़क ठीक नहीं हुई तो खून बहेगा...''

ग्वालियर. बसंत विहार. मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जनता तो त्रस्त है ही, वहीं अब नेता भी परेशान हो चुके... ग्वालियर में ही एक महिला पार्षद सड़क ना होने के अभाव में इतनी भड़क गई कि उन्होंने खून तक बहाने की धमकी दे डाली...

यहां से भाजपा महिला पार्षद अपर्णा पाटिल ने एक वीडियो जारी कर अपने क्षेत्र बसंत विहार की खराब सड़क को लेकर खुली चेतावनी दी है कि ''अगर 15 दिन में नगर सरकार ने सड़क सही नहीं करवाई तो निगम मुख्यालय के सामने मैं अपना खुद बहाऊंगी...''

उन्होंने कहा कि ''बसंत विहार के नागरिक 100 फीसदी तक टैक्स देते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है... तीन साल से इस सड़क की मांग कर रही हूं, लेकिन कोई सुन ही नहीं रहा... सड़क ना होने से आए दिन हादसे हो रहे, तो ऑटो व चार पहिया वाहन भी आए दिन पलटते हैं...

जनता का खून बह रहा है, मैं कब तक सहूंगी..!'' मालूम हो कि ग्वालियर में कांग्रेस की नगर सरकार है, जिसके खिलाफ भाजपा महिला पार्षद ने मोर्चा खोला... इधर, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह भी पूछा जा रहा कि अगर ग्वालियर में भी नगर सरकार भाजपा की होती तो क्या तब भी भाजपा महिला पार्षद इतनी ही दमदारी से अपनी बात रखतीं..?

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें