📅 Tuesday, 06 October 2026 | 08:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

📅 21 May 2026, 12:37 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह
सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

कांग्रेस को किसी “गद्दार” की जरूरत नहीं पड़ेगी...

इंदौर.

इंदौर के गांधी भवन में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का बयान सुर्खियों में आ गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता प्रवेश यादव ने सवाल पूछा कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो क्या पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं की वापसी होगी?

इस पर राहुल भैया ने कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस को किसी “गद्दार” की जरूरत नहीं पड़ेगी, हालांकि चुनाव से पहले इक्का-दुक्का लोग लौटना चाहें तो उस पर विचार हो सकता है। लेकिन जब सवाल दोबारा उठा, तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लेते हुए साफ कहा कि “अगर सिंधिया भी कांग्रेस में वापस आना चाहेंगे, तो हम उन्हें नहीं लेंगे।”

इतना ही नहीं, राहुल भैया ने आगे कहा कि “अगर इसके बाद भी सिंधिया कांग्रेस में आते हैं, तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा।” उनके इस बयान के बाद गांधी भवन का माहौल गरमा गया और राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें