📅 Monday, 02 November 2026 | 11:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,400 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,300 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उदयपुर

अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना को लेकर मेनार में विशाल कावड़ आज

📅 19 August 2018, 02:12 AM • ✍️ Sangita joshi...✍️ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना को लेकर मेनार में विशाल कावड़ आज
अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना को लेकर मेनार में विशाल कावड़ आज

वल्लभनगर। मेवाड़ में अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना को लेकर इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए तथा गौरक्षा का संदेश देते हुए रविवार 19 अगस्त को सुबह 10 बजे मेनार अंबा माता से विश्व हिंदू परिषद बजंरग दल व शिव भक्तों की ओर से विशाल कावड़ यात्रा अखंड भारत का पैगाम देते हुए डी. जे. साउंड पर शिवभोले के भजनों की गूंज के साथ मेनार अंबामाता से शुरू होकर बामणिया, बाँसड़ा होते हुए केदारिया- केदारेश्वर महादेव पहुँचेगी। जहाँ पर श्रद्धालुओं द्वारा शिवजी का अभिषेक किया जाएगा। सभी श्रद्वालुजनों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा का स्वागत अपने-अपने घरों से निकलकर जोरदार स्वागत करें।

गोरक्षा का संदेश को लेकर कावडियों का उत्साह चरम पर

विहिप जिला मंत्री बजरग दल भींडर के श्री रमेशचंद्र सांगावत ने पालीवाल वाणी को बताया कि इस कांवड़ यात्रा में मेनार गांव के साथ-साथ अन्य गांव से भी युवा साथी शामिल होंगे, जिसका उत्साह देखने लायक होगा। जिसमें हर व्यक्ति के पास दो लोटा, एक बॉस की 7 फिट के करीब लकड़ी व लच्छा, मेवाड़ की आन बान शान की पोशाक धोती पहने हुए व भगवा जब्बा या टीशर्ट पहनकर सभी साथी शामिल होंगे। कावड़ यात्रा केदारेश्वर महादेव पहुँचने पर सभी के लिए वहा पर महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। यात्रा का जगह-जगह स्वागत द्वार पर कावडियों का स्वागत श्रद्वालुजन करते हुए दिखाई देगे। गौरक्षा संदेश के साथ विशाल कावड़ यात्रा में अखंड भारत का पैगाम देते हुए भक्तों में देश प्रेम की झलक भी दिखाई देगी। इस आयोजन की सफलता के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता ने अग्रिम शुभकामनाएं देते कहा कि निश्चित रूप से कावड़ यात्रा में इंद्र देव प्रसन्न होकर खुब बारिश होगी।

paliwalwani

कावड़ यात्रा का कई संगठन करेंगे स्वागत

एडवोकेट भरत जोशी, योगेश कुमार मेनारिया, विहिप विकास खंड अध्यक्ष निक्स आमेटा, विहिप जिला मठ मंदिर प्रमुख महेन्द्र कुमावत ने भी बताया कि कावड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वागत करेगें। जिला मीडिया सह प्रमुख भींडर श्री गौरव मेनारिया ने पालीवाल वाणी को उक्त जानकारी दी।
पालीवाल वाणी समाचार पत्र ब्यूरो- संगीता जोशी...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें