📅 Wednesday, 04 November 2026 | 01:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,500 • 🌤️ उज्जैन: 21°C (हल्के बादल)
उदयपुर

समस्त ब्राह्मण एवं सर्वसमाजों के 10 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे : 2 फरवरी 2025 बसंत पंचमी को होगा आयोजन

📅 20 January 2025, 01:10 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
समस्त ब्राह्मण एवं सर्वसमाजों के 10 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे : 2 फरवरी 2025 बसंत पंचमी को होगा आयोजन
समस्त ब्राह्मण एवं सर्वसमाजों के 10 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे : 2 फरवरी 2025 बसंत पंचमी को होगा आयोजन

उदयपुर. समस्त ब्राह्मण एवं सर्वसमाज सामुहिक विवाह समिति द्वारा 10 वां सामुहिक विवाह का आयोजन संत श्री एच आर पालीवाल के सानिध्य में 2 फरवरी 2025 बसंत पंचमी पर 10 जोड़े विवाह सूत्र मे बंधेंगे. 

समिति के श्री राकेश शाह ने पालीवाल वाणी को बताया कि 10 वां सामुहिक विवाह समिति द्वारा उदयपुर के हिरण मगरी क्षेत्र उदयपुर, राजस्थान में आदि गोड ब्राह्मण समाज के नोहरे व लश्करी अग्रवाल समाज की धर्मशाला में एक दिवसीय प्रात : 8.00 से सांयः 5.00 बजे तक आयोजित होगा. जिसकी पूर्ण तैयारी को लेकर दिनांक 19 फरवरी 2025 रविवार को आज बैठक में श्री ओम प्रकाश नन्दवाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

जिसमें श्री विष्णु शंकर पालीवाल, श्री देवी लाल दाना, श्री प्रकाश भावसार व श्री प्रवीण व्यास ने अपने विचार रखे. बैठक में जाड़ोंल ओड़ा से पण्डित श्री नीलेश भट्ट (आचार्य) व श्री राजकुमार मेनारिया को ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया. बैठक में श्रीमती प्रेम लता पालीवाल व उनकी टीम को भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई. 

आज की बैठक में 2 जोड़े बुकिंग के लिए आये, उन्हें 11 वें अगले सामुहिक में जोड़ा बुक कराने हेतु आश्वस्त किया. हालांकि आगामी सामुहिक विवाह की 15 फरवरी 2025 को बुकिंग की जायेगी. उक्त सामुहिक विवाह साढ़े आठ बजे गणपति पूजन व चाय-नाश्ते के बाद साढ़े नौ बजे शोभा यात्रा से प्रारंभ होकर सांय 5.00 बजे समठानी/पलंग फेरा के बाद वधु की विदाई से संपन्न होगा. 

बैठक में श्रीमती नेहा भारद्वाज, श्री नाथू लाल शर्मा, श्री नरेश पालीवाल, श्री गोपाल वैद्य, सुश्री इशिका, श्रीमती रामी सैन, श्री परश राम भोई व श्रीमती राधा देवी ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की.

  • अधिकतम जानकारी के लिये संपर्क करें : श्री राकेश शाह मोबाईल संवाद 7727810909
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें