वैक्सीन नहीं तो ऑटो नहीं की उद्घोषणा के साथ ऑटो रिक्शा की रैली निकली
📅 28 November 2021, 08:22 PM
•
✍️ जगदीश राठौर
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
रतलाम (जगदीश राठौर...) रतलाम जिले के जावरा में देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत जावरा में ऑटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष फिरोज काजी के नेतृत्व में ऑटो एवं मिनीडोर चालकों ने " वैक्सीन नहीं तो ऑटो नहीं " का आह्वान करते हुए वाहन रैली निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई विसर्जित हुई. रैली में नागरिकों से निवेदन किया जा रहा था कि हम सबको कोरोनावायरस के विरुद्ध अभियान में शामिल होकर वैक्सीन लगाकर देश के प्रति अपना फर्ज निभाना चाहिए. ऑटो रिक्शा यूनियन नगर के सभी नागरिकों से हाथ जोड़कर निवेदन कर रही है. निश्चित रूप से ऑटो रिक्शा यूनियन की इस पहल की नगर में सर्वत्र सराहना की गई.

📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए एम.जे.एफ. पवन मोदी के नाम पर सर्वसम्मति
नीमच में भी सजेगी सोने-चांदी की चमक : 45 साल के भरोसे के साथ ‘नन्दू सर्राफ’ के भव्य शोरूम का 21 अक्टूबर को शुभारंभ