📅 Monday, 07 September 2026 | 09:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
राजस्थान

महंत शंभुनाथ की प्रतिमा स्थापित : पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने अब अनुष्ठान स्वाध्याय मंडल के माध्यम से सक्रियता दिखाई

📅 01 December 2024, 05:54 PM ✍️ S.P.MITTAL BLOGGER ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महंत शंभुनाथ की प्रतिमा स्थापित : पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने अब अनुष्ठान स्वाध्याय मंडल के माध्यम से सक्रियता दिखाई
महंत शंभुनाथ की प्रतिमा स्थापित : पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने अब अनुष्ठान स्वाध्याय मंडल के माध्यम से सक्रियता दिखाई

अजमेर.

अजमेर के पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने अब अनुष्ठान स्वध्याय मंडल के माध्यम से सामाजिक सक्रियता दिखाई है। इस संस्था का गठन भाजपा के नेता रहे आनंद सिंह राजावत ने किया है।

संस्थान की ओर से आयोजित एक व्याख्यान कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि देश के समक्ष जात-पात, बेरोजगारी, शिक्षा प्रणाली, बिगड़ता पर्यावरण लोकतंत्र पर धनबल का प्रभाव जैसी अनेक चुनौतियां है। यदि समाज के प्रबुद्धजन सिर्फ सरकार के भरोसे रहेंगे तो फिर समस्याओं का समाधान नहीं हो पाएगा। उन्होंने लोगों को जागरूक होकर काम करने की बात कही। गहलोत ने कहा कि यदि प्रबुद्धजन चर्चा करते रहेंगे तो समस्याओं का समाधान भी होगा।

इस कार्यक्रम में पार्षद ज्ञान सारस्वत ने कहा कि हमें मौजूदा चुनौतियां का मिल कर मुकाबला करना चाहिए। सारस्वत ने कहा कि वे अपने वार्ड में राजनीति से ऊपर उठ कर विकास के कार्य करवाते हैं यही कारण है कि वे लगातार तीन बार से पार्षद चुने जा रहे हैं। सारस्वत ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए किसी राजनीतिक पद की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम में आनंद सिंह राजावत ने नवगठित अनुष्ठान स्वाध्याय मंडल के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में संयोजक पूरण शर्मा, सहसयोजक सुभाष दत्त शर्मा, मुकेश रावत, प्रकाश डेटवाल, राजू मली, भेरूलाल अजमेरा, नरेश कुमावत, फूल चंद नोगिया, शीथल सिंह, मुकेश शर्मा, गोत्तम चंद, सागर राजोरिया, हेमराज, रोहित देवडा, मनोज कुमार सेन, विमल शर्मा, धर्मेंद्र सोनी, मनीष मोदी, प्रताप सिंह पंवार, गणेश चंद, लखन साहू, गुलाब चंद, नरेन्द्र सिंह, दौलत, हेमंत कुमार, संदीप आदि ने भी अपनी सक्रियता दिखाई।

अनुष्ठान स्वाध्याय मंडल की बढ़ती गतिविधियों को लेकर भाजपा की राजनीति में अनेक चर्चाए हो रही है। मालूम हो कि उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक और विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के समर्थकों और पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत के बीच मनमुटाव की खबरें प्रकाश में आई है। गहलोत ने मौजूदा हालातों को लेकर प्रतिकूल टिप्पणियां भी की है। माना जा रहा है कि अब अनुष्ठान स्वाध्याय के माध्यम से धर्मेन्द्र गहलोत अपनी सक्रियता दिखाएंगे। फिलहाल इसका मकसद लोगों को एकजुट करना है।

महंत प्रतिमा की स्थापना : अजमेर के पुष्कर रोड शास्त्री कॉलोनी स्थित सोमनाथ महदेव श्रीनाथ जी की बगीची में 30 नवंबर को दिवंगत महंत शंभु नाथ की प्रतिमा स्थापित की गई। बगीची से जुड़े सेवादार तुलसी सोनी और मनोज काबरा ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने से पहले दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हुए। 30 नवंबर को प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इससे पहले 29 नवंबर को हवन और धार्मिक भजनों का कार्यक्रम भी हुआ। क्षेत्र के सामाजिक विकास में इस धार्मिक स्थान की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रतिदिन धार्मिक आयोजन भी होते हैं। दिवंगत महंत शंभु नाथ ने अपने जीवन काल में बगीची के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं के आग्रह पर ही बगीची में दिवंगत महंत की प्रतिमा स्थापित की गई है। बगीची की धार्मिक गतिविधियों की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829020647 पर तुलसी सोनी तथा 9829863629 पर मनोज काबरा से ली जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें