बाइक सवार वीरेंद्र पालीवाल का नीमच सिंगोली रोड एक्सीडेंट हुआ : इलाज के दौरान मौत
रिपोर्टर राकेश कुमावत बाड़ी
कपासन. दिन में डीकेन का वीरेंद्र पालीवाल अपनी बाइक से डिकेन पहुंच रहा था रास्ते में बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई. जिसमें उसकी गंभीर चोट लगी आधे घंटे तक स्पॉट पर पड़ा रहा, दुर्घटना किस कारण से हुई यह अभी जांच का विषय है.
रतनगढ़ के रोहित ओझा सोनू, ओझा यश ओझा और धर्मेंद्र ट्रेलर अपने निजी वाहन से रतनगढ़ प्राथमिक चिकित्सालय तक घायल को पहुंचाया. इन्होंने आधे घंटे तक 108 और नगर परिषद एम्बुलेंस का इंतजार किया, लेकिन नहीं पहुंच पाई थी.
गौरतलब रहे, नगर परिषद की एंबुलेंस खराब स्थिति में होने के कारण नहीं पहुंच सकी. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नीमच रेफर दिया गया तो मौके पर 108 एंबुलेंस नहीं होने के कारण डीकेन की नगर परिषद एंबुलेंस तक यह निजी वाहन इन चारों साथियों ने घायल को पहुंचाया.
आखिर कब सुधरेगा 108 की व्यवस्था. नगर परिषद रतनगढ़ को भी चाहिए कि जो सांसद निधि से प्राप्त एंबुलेंस खराब पड़ी है. उसको शीघ्र ही दुरुस्त करवाए. जानकारी मिली कि घायल की नीमच इलाज के दौरान मौत हो गई.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
नाथद्वारा में पुरानी राजनीति के होर्डिंग पोस्टर ध्वस्त, नए चेहरों पर जनता का अटूट विश्वास, काम किया है तो प्रचार कैसा, जनता खुद देगी जवाब
संत एच आर पालीवाल चातुर्मास बीस फीट लोह सांकल धारण एवं पत्थर गिट्टी का बिछोना का संकल्प लेकर विश्व कल्याण का संदेश
साकेत साहित्य संस्थान कोर कमेटी की बैठक संपन्न : 25 वें स्थापना दिवस को भव्य बनाने का संकल्प : श्री छगनलाल प्रजापत नए कोषाध्यक्ष बने