आप भी शुरू कर सकते हैं खुद का काम, बिना किसी गारंटी के बिजनेस प्लान पर मिलेगा लोन
अगर आप भी इन दिनों अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके लिए सस्ते में लोन मिल सकता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही मुद्रा योजना के तहत खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए आप 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।
2015 में शुरू हुई इस योजना का मकसद रेहड़ी-पटरी वाले से लेकर छोटे कारोबारी को बिना किसी गारंटी (जमानत) के लोन मुहैया कराना है। कोई भी व्यक्ति जो अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहता है, वह इस योजना के तहत लोन ले सकता है। इसके साथ ही अगर कोई अपने मौजूदा व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहता है, तो भी उसे इस योजना के जरिए लोन मिल सकता है।मुद्रा लोन को 3 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है- शिशु ऋण, जिसमें अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए है। किशोर ऋण, जिसमें 50 हजार से 5 लाख रुपए तक की सीमा है और तरुण ऋण, जिसमें अधिकतम 10 लाख रुपए तक की सीमा रखी गई है। यानी आप के काम के हिसाब से आपको लोन दिया जाएगा।
लोन लेने के लिए बताना होगा बिजनेस प्लान
सबसे पहले आवेदक को एक बिजनेस प्लान तैयार करना होता है। साथ ही लोन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज भी तैयार करने होते हैं। सामान्य दस्तावेजों के साथ बैंक आपसे आपका बिजनेस प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, भविष्य की आय के अनुमान संबंधी दस्तावेज भी मांगेगा। जिससे उसे आपकी जरूरत की जानकारी हो, साथ ही यह भी अंदाजा लग सके कि आपको लाभ कैसे होगा या लाभ कैसे बढ़ेगा।
मुद्रा लोन की खास बात यह है कि इसमें कोई निश्चित ब्याज दर नहीं है। अलग-अलग बैंक लोन पर अलग-अलग दर से ब्याज वसूल सकते हैं। ब्याज दर का निर्धारण कारोबार की प्रकृति और उससे जुड़े जोखिम के आधार पर होता है। वैसे आमतौर पर 10 से 12% सालाना ब्याज दर रहती है।
कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
योजना से जुड़ी खास बातें
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सचिन पायलट के लिए पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करना आसान नहीं : अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजा वडिंग नाराज