अन्य ख़बरे
जिसकी जहरीली फूंक से ही अंग हो जाते है फेल, साधारण सांप समझ लोग करने में लगे थे दुनिया के सबसे खतरनाक प्रजाति के सांप की पूजा
Paliwalwani
पटना के राजवंशी नगर में एक पिजड़े में दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की प्रजाति में शामिल रसल वाइपर पाया गया है। मुंह से जहर की फुहार मारने वाले इस खतरनाक सांप के जहर से इंसान अंधा हो सकता है। शरीर पर इसका जहर पड़ने से अंग गल जाता है। DAV स्कूल के पास पिजड़े में मिले सांप को देख लोगों ने पूजा शुरू कर दी। एक सामाजिक कार्यकर्ता को सांप देखने के बाद रसल वाइपर का शक हुआ और उन्होंने DFO को फोन कर आनन फानन में रेस्क्यू कराया। वन विभाग की टीम सांप को पिजड़े के साथ ले गई। अब जांच की जा रही है कि दुनिया का यह खतरनाक सांप पटना में पिजड़े में कहां से आया?
'सुबह सूचना मिली कि पिजड़े में सांप मिला है। भीड़ लगी है। लोग उसकी पूजा कर रहे हैं। सूचना देने वाले से तत्काल सांप की फोटो मांगी। सांप की फोटो और वीडियो देख दंग रह गए। रसैल वाइपर की प्रजाति के सांप होने का शक हुआ। तत्काल मौके पर पहुंचे और भीड़ को पिजड़े से दूर कराया'।
वन विभाग की टीम ने रसल वाइपर की पुष्टि की और रेस्क्यू कर पिजड़े के साथ सांप को अपने साथ ले गई। वन अधिकारियों ने बताया- 'रसल वाइपर दुनिया के खतरनाक सांपों की प्रजाति में से एक है। इसके काटने के बाद इंसान 30 मिनट भी जिंदा नहीं रह पाता है। इंसान खून की उल्टी करने लगता है और मसूड़ों से भी खून आने लगता है। इससे खून तेजी से गाढ़ा हो जाता है, जिससें हार्ट से लेकर शरीर का अन्य अंग भी काम करना बंद कर देता है'
जानिए कितना खतरनाक है रसल वाइपर
- रसल वाइपर को दुनिया के खतरनाक सांपों में गिना जाता है, यह भारत में भी पाया जाता है।
- यह एशिया के सबसे खतरनाक सांपों में से है।
- इसमें जहर इतना खतरनाक होता है कि इंसान को काटते ही 30 मिनट में मौत हो जाती है।
- जहर से खून में क्लॉट बनते हैं जिससे मल्टिपल ऑर्गन फेल हो जाते हैं।
- सांप दिखने में भी काफी खतरनाक होता है।
- यह सांप एक बार काटने पर 120-250 ML जहर छोड़ता है।
- इसके जहर से शरीर में काफी सूजन होती है जिससे स्किन फटने लगती है।
- सांप सिर्फ जहरीला ही नहीं बल्कि इसकी स्पीड भी काफी तेज होती है।
- यह अपने से 5 फीट दूर खड़े शिकार पर भी कुछ सेकेंड में काफी फुर्ती से हमला कर देता है।