अन्य ख़बरे
भाजपा को लगेगा झटका : तमिलनाडु के पूर्व स्टेट प्रेसिडेंट अन्नामलाई नई पार्टी बनाएंगे?
paliwalwani
- मोदी सरकार की थ्री लेंग्वेज पॉलिसी का विरोध करते हुए X पर पोस्ट किया था, तभी से ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि उनका BJP से मोह भंग हो गया...!
तमिलनाडु. विजय ने राजनीति में आकर सत्ता हासिल कर ली, कुछ वैसा ही अन्नामलाई भी सोच रहे हैं. 24 घंटे से तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर समर्थक दावा कर रहे हैं कि वह नई पार्टी बनाने जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले भी ऐसी अफवाह उड़ी थी. अब सोशल मीडिया पर अन्नामलाई के समर्थक पार्टी का नाम और झंडे का डिजाइन सुझाने लगे हैं.
माना जा रहा है कि जिस तरह से विजय ने राजनीति में आकर सत्ता हासिल कर ली, कुछ वैसा ही अन्नामलाई भी सोच रहे हैं. वैसे भी, वह अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से नाराज बताए जा रहे हैं.
फिलहाल, राज्य में चुनाव का शोर थम चुका है. नई सरकार बन चुकी है. अब चर्चा जोर पकड़ रही है कि अन्नामलाई एक नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं. कुछ लोगों ने यहां तक दावा किया है कि इस बारे में कोई पुख्ता घोषणा जून के महीने में ही हो सकती है.
अन्नामलाई के कुछ हालिया रुखों से भी इन अटकलों को हवा मिल रही है. उन्होंने मौजूदा शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9 के छात्रों के लिए 'तीन-भाषा की नीति' लागू करने के CBSE के फैसले की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी. राजनीतिक जानकार उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों का विश्लेषण कर रहे हैं. कुछ लोगों ने यह बात भी नोट की है कि रविवार को उन्होंने पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के बारे में कोई पोस्ट नहीं किया. हालांकि, मन की बात पर पीएम का एक ट्वीट उन्होंने रीशेयर जरूर किया है.
अन्नामलाई के करीबी लोगों के मुताबिक वे 3 जून को कोई बड़ा फैसला
पूर्व IPS अधिकारी और तमिलनाडु में बीजेपी के अहम चेहरों में शुमार के अन्नामलाई के तमिलनाडु BJP से अलग होने की अटकलें सामने आ रही हैं। इस बीच ये खबर आ रही है कि उन्होंने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के लिए वक्त मांगा है। के अन्नामलाई के करीबी लोगों के मुताबिक वे 3 जून को कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक हाल ही में जब अन्नामलाई ने मोदी सरकार की थ्री लेंग्वेज पॉलिसी का विरोध करते हुए X पर पोस्ट किया था, तभी से ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि उनका BJP से मोह भंग हो गया है।
वहीं पिछले 5 दिनों से सोशल मीडिया पर इस तरह की तमाम खबरें चल रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर बहुत ही सक्रिय रहने वाले अन्नामलाई ने इन अटकलों को अभी तक एक बार भी नकारा नहीं है, इसीलिए ये शक अब और भी गहराता जा रहा है। एक प्रादेशिक अखबार में छपी खबरों के मुताबिक, अन्नामलाई मक्कल शक्ति इय्यक्कम नाम से अपनी ही पार्टी जल्द शुरू कर सकते हैं।
BJP के AIADMK के साथ चुनावी गठबंधन के फैसले से भी वे खुश नहीं थे
बता दें कि साल 2021 से 2025 तक तमिलनाडु BJP प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अन्नामलाई ने बहुत सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने BJP को तमिलनाडु में स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाई। हालांकि तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में BJP के AIADMK के साथ चुनावी गठबंधन के फैसले से भी वे खुश नहीं थे।
उनके समर्थक कहते हैं कि पूरे चुनाव में पार्टी ने उन्हें एक तरह से साइड लाइन कर दिया, जिसके चलते वे भी काफी हर्ट हो गए थे। हालांकि नितिन नबीन से मुलाकात में क्या होता है यह देखने वाली बात होगी। हाल ही में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने अन्नामलाई को साइड लाइन कर दिया था। यहां जोसेफ विजय की टीवीके ने सरकार बना ली है।





