📅 Tuesday, 03 November 2026 | 05:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,310 • 🥈 चांदी (1kg): ₹181,500 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

SBI ने बढ़ाई FD पर ब्याज दर, जानिए HDFC, Axis और Kotak सहित अन्य बैकों के रेट?, जानें किसमे आपको मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

📅 21 January 2022, 09:44 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
SBI ने बढ़ाई FD पर ब्याज दर, जानिए HDFC, Axis और Kotak सहित अन्य बैकों के रेट?, जानें किसमे आपको मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
SBI ने बढ़ाई FD पर ब्याज दर, जानिए HDFC, Axis और Kotak सहित अन्य बैकों के रेट?, जानें किसमे आपको मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक भारतीय स्टैट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही प्राइवेट बैंक एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज में इजाफा किया है। आपको बता दें बीते काफी समय से बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में कोई बढोतरी नहीं की है। जिसके बाद नए साल में पहली बार इन बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में इजाफा किया है।

क्या आपको भी है बेटी के भविष्य की चिंता?, इस सरकारी योजना में निवेश कर पाये 65 लाख रु, और अपनी बेटी के भविष्य को कीजिये सुनिश्चित

जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दर में 0.10 फीसदी की इजाफा किया है। वहीं एचडीएफसी बैंक ने 0.05 से 0.1 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा ने पिछले दिनों मामूली बढ़ोतरी की थी। आपको बता दें इन बैंकों ने एफडी के सभी मैच्योरिटी पीडियड के लिए ब्याज दर नहीं बढ़ाई है ये बढ़ोतरी कुछ खास अवधि की बचत योजना के लिए है।

INVESTMENT IDEAS : अमीर बनने के लिए यहाँ कीजिये निवेश, बेहतरीन रिटर्न के साथ मिलेगी टैक्स में भी छूट

SBI में इन FD पर मिलेगा इतना ब्याज –

 दो करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 1 से 2 साल तक की अवधि के लिए ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोतरी की है। इस अवधि की एफडी पर अब ब्याज दर को 5 फीसदी से बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया गया है। ये ब्याज दर 15 जनवरी 2022 से प्रभावी होगी। वहीं सीनियर सिटीजन को इस अवधि में एफडी पर 5.6 फीसदी की ब्याज मिलेगी। जो पहले 5.5 हुआ करती थी।

कमाई का सुनहरा मौका : 1 से 3 नवंबर तक लगाएं पैसा, 15 दिन में हो सकता है बढ़िया मुनाफा, जाने

एचडीएफसी बैंक में FD पर ब्याज – 

2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के मामले में खास अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.05-0.1 फीसदी का इजाफा किया है। अब बैंक में ‘2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक’ की एफडी पर ब्याज दर 5.2 फीसदी सालाना, ‘3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक’ की एफडी पर 5.4 फीसदी सालाना और ‘5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक’ की एफडी पर 5.6 फीसदी सालाना होगी।

इन 5 स्कीम्स के जरिये करे विदेशी Stocks में निवेश, 5 साल में 251% तक का दिया रिटर्न

Kotak Mahindra Bank में एफडी पर ब्याज –

कोटक महिंद्रा बैंक की ओर से 7 से 30 दिन, 31 से 90 दिन और 91 से 120 दिन की एफडी पर 2.5, 2.75 और 3 प्रतिशत की ब्याज दी जाएगी। साथ ही 23 महीने से ज्यादा की एफडी पर 5.10 प्रतिशत ब्याज और 5 साल से ज्यादा के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.3 प्रतिशत की ब्याज दी जाएगी।

एक्सिस बैंक में FD पर ब्याज –

एसबीआई, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा की तरह एक्सिस बैंक ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन बैंक की ओर से 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर 5 साल के लिए 5.75 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं बैंक की ओर से इतनी ही रकम पर 2 और 3 साल तक एफडी कराने पर 5.40 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें