📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

जिओ को प्लान महंगा करना पड़ा भारी, एक महीने में गवाए सवा करोड़ से ज्यादा ग्राहक

📅 21 February 2022, 07:45 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जिओ को प्लान महंगा करना पड़ा भारी, एक महीने में गवाए सवा करोड़ से ज्यादा ग्राहक
जिओ को प्लान महंगा करना पड़ा भारी, एक महीने में गवाए सवा करोड़ से ज्यादा ग्राहक

नई दिल्ली. पिछले साल दिसंबर में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों कंपनियों ने अपने प्री-पेड प्लान महंगे किए थे। इसका असर हुआ कि उसी महीने सवा करोड़ से ज्यादा ग्राहकों ने मोबाइल कंपनियों को छोड़ दिया। उस महीने सबसे ज्यादा नुकसान मुकेश अंबानी की कंपनी जियो को हुआ है। इसका खुलासा टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई के आंकड़ों से हुआ है।

सबसे ज्यादा घाटा हुआ जियो को

बीते साल दिसंबर में एयरटेल के प्लान सबसे अधिक महंगे हुए थे। लेकिन, उस महीने सबसे ज्यादा नुकसान में रिलांयस Jio रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL, जो कि हाशिए पर है, उसके अब अच्छे दिन आने लगे हैं। लंबे समय बाद BSNL को एक महीने में 11 लाख से अधिक ग्राहक मिले हैं। दिसंबर 2021 में जियो ने 1.29 करोड़ ग्राहक गंवाए हैं, जबकि इस अवधि में Airtel और BSNL को नए ग्राहक मिले हैं। इस दौरान BSNL से 1.1 मिलियन यानी 11 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं।

85 लाख से ज्यादा लोगों ने पोर्ट कराया नंबर

दिसंबर 2021 के दौरान 8.54 मिलियन यानी 85.4 लाख ग्राहकों ने अपना मोबाइल नंबर किसी दूसरी कंपनी की सेवा के लिए पोर्ट कराए। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा एमएनपी अनुरोध किए गए।

वोडोफोन आइडिया को भी नुकसान

TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर महीने में सवा करोड़ से भी अधिक ग्राहकों को खोने के बाद भी बाजार में जियो की हिस्सादारी 36 फीसदी है। इसके पास अभी 41.57 करोड़ ग्राहक हैं, जो कि सबसे अधिक है। दूसरे नंबर पर एयरटेल है। इसके पास अभी 30.81 फीसदी —35.57— ग्राहक हैं। इसे दिसंबर 2021 में 4,50,000 से अधिक नए ग्राहक हासिल हुए हैं। तीसरे नंबर पर Vi है जिसका मार्केट शेयर 23 फीसदी है। दिसंबर में इसके 16 लाख ग्राहकों ने टाटा-बाय कहा है।

घटी है वायरलेस सब्सक्राइबरों की संख्या

दिसंबर 2021 के लिए ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर में देश में एक्टिव वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या 1,154.62 मिलियन यानी 115.463 करोड़ रही, जबकि नवंबर में यह संख्या 1,167.50 मिलियन यानी 116.750 थी। ऐसे में दिसंबर में एक्टिव वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या में 1.10 फीसदी की कमी हुई है। शहरी क्षेत्रों में वायरलेस सब्सक्रिप्शन 638.46 मिलियन से घटकर 633.34 मिलियन हो गया और ग्रामीण क्षेत्रों में एक महीने में 529.04 मिलियन से घटकर 521.28 मिलियन हो गया।

टैरिफ महंगे होने का फायदा BSNL को

दिसंबर 2021 में सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान महंगे किए थे, जबकि बीएसएनएल ने कई शानदार ऑफर दिए थे। BSNL के पास फिलहाल सभी सर्किल में 4जी नहीं है, जबकि निजी कंपनियों की 4जी सर्विस सभी सर्किल में है। माना जाता है कि 4जी की लॉन्चिंग के बाद BSNL के अच्छे दिन आएंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें