📅 Monday, 26 October 2026 | 01:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,150.55 ▲ +26.72 (+0.04%) • निफ्टी 50: 22,644.70 ▲ +44.70 (+0.20%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

वोटर लिस्ट में नाम संशोधन और दर्ज करवाना करवाना हुआ आसान

📅 16 September 2021, 08:19 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वोटर लिस्ट में नाम संशोधन और दर्ज करवाना करवाना हुआ आसान
वोटर लिस्ट में नाम संशोधन और दर्ज करवाना करवाना हुआ आसान

भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट से संबंधित तमाम दिक्कतों को घर बैठे दूर करने के लिए एक मोबाइल एप जारी किया है। वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप नाम के इस मोबाइल ऐप के जरिए नागरिकों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने, उसमें संशोधन करवाने, एक ही विधानसभा के किसी अन्य भाग में स्थानांतरण या एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा में स्थानांतरण तथा चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जानने और चुनाव के नतीजे जानने की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान

यह भी पढ़े : Multibagger Stock : IRCTC ने एक साल में 120% रिटर्न दिया, आने वाले समय में 5000 तक पहुंच सकता है

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय कुमार ने बुधवार को बताया कि यह ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। कोई भी नागरिक अपने एंड्राइड मोबाइल फोन पर इसे बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकता है। केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित एक नवंबर से शुरू होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरे करने वाले नए वोटरों के नाम जोड़ने की सुविधा पर भी इस ऐप पर मिलेगी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के एप पर मतदाता सूची से नाम हटवाना, मतदाता सूची बारे शिकायत करना, मतदाता सूची मेंं दर्ज मतदाताओं की जानकारी भी मतदाता ले सकते हैं। इस एप के माध्यम से अपने पहचान पत्र का नंबर डाल कर अपने मतदान केंद्र, चुनाव परिणामों, उम्मीदवारों, भारत निर्वाचन आयोग की प्रत्येक दिन की जानकारी व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्तियों बारे संपूर्ण जानकारी ली जा सकती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें