IRCTC Tatkal Ticket Booking Steps : ट्रेन में नहीं मिल रही कन्फर्म सीट?, आसानी से ऐसे बुक करें तत्काल टिकट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका
IRCTC Tatkal Ticket Booking: ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना अक्सर मुश्किल होता है। कई बार इमरजेंसी में कहीं जाना पड़ जाए या फिर वेटिंग लिस्ट टिकट कन्फर्म ना होने पर IRCTC का तत्काल टिकट बुकिंग ऑप्शन काफी काम आता है। भारतीय रेलवे का ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म IRCTC पर मिलने वाला तत्काल रिजर्वेशन सिस्टम उन यात्रियों के लिए काफी काम का है जिन्हें आखिरी समय में ट्रेन टिकट बुक करनी पड़ती है।
तत्काल टिकट को IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुक किया जा सकता है। लेकिन कन्फर्म तत्काल टिकट पाना भी बच्चों का खेल नहीं है। हाई डिमांड और सीमित उपलब्धता के चलते तत्काल टिकट पाना काफी चुनौतीपूर्ण काम है। आज हम आपको बता रहे हैं IRCTC पर तत्काल टिकट बुक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका…
How to book confirm tatkal ticket
सबसे पहले बनाएं IRCTC Account
अब प्लान करें जर्नी
तत्काल टिकट की उपलब्धता चेक करें
तत्काल टिकट एक लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध होते हैं। तत्कला बुकिंग के लिए विंडो एक दिन पहले खुलती है। AC क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे जबकि नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे से शुरू होती है। आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपनी ट्रेन में तत्काल टिकट की उपलब्धता चेक कर सकते हैं।
पैसेंजर डिटेल भरें
ट्रेन और क्लास सिलेक्ट करने के बाद आपको पैसेंजर डिटेल्स भरनी होंगी। आपको हर यात्री का नाम, उम्र और आईडी प्रूफ देना होगा। तत्काल टिकट बुक करने के लिए अपने पास पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज रखें।
पेमेंट करें
पैसेंजर डिटेल्स भरने के बाद आपको पेमेंट करने की जरूरत होगी। IRCTC की वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, IRCRC e-Wallet, UPI, वॉलेट, नेट बैंकिंग जैसे कई ऑप्शन पेमेंट के लिए मिलते हैं। अपनी सुविधा के मुताबिक पेमेंट मोड चुनें और ट्रांजैक्शन करें। बता दें कि पेमेंट सफल होने के बाद आपको बुकिंग से जुड़ी जानकारी आपके फोन नंबर पर एक मैसेज और ईमेल पर मिल जाएगी। इस डिटेल में टिकट और पीएनआर नंबर जैसी जानकारी शामिल रहती है। इसके बाद e-ticket डाउनलोड करें और आप चाहें तो टिकट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
Tips for tatkal tickets booking on IRCTC
-तत्काल बुकिंग के दौरान किसी भी देरी से बचने के लिए अपने आईआरसीटीसी अकाउंट की लॉगइन डिटेल्स पास रखें
-नेट बैंकिंग, यूपीआई जैसे फास्ट पेमेंट मेथड चुनें ताकि पेमेंट ट्रांजैक्शन फटाफट हो।
-मास्टर लिस्ट बनाकर उन सभी यात्रियों की जानकारी पहले से भर लें जिनका टिकट बुक तत्काल कोटे में करना है।
-कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करने के लिए सबसे जरूरी है कि हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन के साथ ही लॉगइन करें। हाई डिमांड के चलते तत्काल टिकट तेजी से खत्म होते हैं।
-अगर आपको स्वयं तत्काल टिकट बुकिंग करने में परेशानी होती है तो आप बुकिंग एजेंट की मदद ले सकते हैं। बुकिंग एजेंट एक तय चार्ज लेकर आपको कन्फर्म सीट दिलाने में मदद कर सकते हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →