📅 Sunday, 25 October 2026 | 05:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

प्रताप जयंती विषयक इतिहासकार वार्ता वेबिनार संगोष्ठी आयोजन संपन्न

📅 12 June 2021, 06:52 PM • ✍️ Ayush Paliwal-Pulkit Purohit • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रताप जयंती विषयक इतिहासकार वार्ता वेबिनार संगोष्ठी आयोजन संपन्न
प्रताप जयंती विषयक इतिहासकार वार्ता वेबिनार संगोष्ठी आयोजन संपन्न

नाथद्वारा. प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 481 वी जन्म जयंती पर मेवाड़ क्षेत्र की प्रताप से जुड़ी स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा 12 जून 2021 को प्रातः 11 से 3 बजे तक प्रताप विषयक वार्ता इतिहासकार संगोष्ठी का वर्चयुल आयोजन संपन्न हुआ. पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर श्री मुकेश पालीवाल (राही) ने पालीवाल वाणी बताया की संगोष्ठी में मुख्य वक्ता इतिहासकार डॉ. चंद्रशेखर शर्मा-नाथद्वारा ने प्रताप के जीवन व्रतांत आदर्श जीवन मूल्य और वतर्मान परिपेक्ष में प्रताप के आदर्शों का स्कूली पाठ्क्रम में आवश्यकता उपादेयता व अप्रेक्षित नवीनतम नवीन तथ्यों से विस्तार से अवगत कराया. इतिहास विद श्री नारायणलाल उपाध्याय, संस्थापक महाराणा प्रताप विजय स्मारक दिवेर, चेतक स्मारक समिति बलीचा हल्दीघाटी के जगदीशराज श्रीमाली, नेहरू युवा केन्द्र संगठन खेल एवं युवा मामलात नई दिल्ली के उपनिदेशक उदयपुर श्यामसिंह राजपुरोहित ने वार्ताकार के रूप में अपनी वार्ता प्रस्तुत की. संगोष्ठी में जय हल्दीघाटी नव युवक मंडल खमंनोर महाराणा प्रताप मेवाड़ युवा मंडल कुंभलगढ़, विजयप्रताप नवयुवक मंडल दिवेर राणा पूंजा युवा संस्थान राजसमंद क्षत्रिय महा सभा मेवाड़ उदयपुर से प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए खुला सत्र में विचार प्रस्तुत किए. संगोष्ठी में सवांद कार्यक्रम में रघुवीर सिंह जोलावत क्षत्रिय महासभा उदयपुर ने पीपीटी के माध्यम से प्रताप जीवन दर्शन की जानकारी दी. साथ ही संगीता चौहान सविता सनाढ्य, शिक्षक संघ राष्ट्रीय राजसमंद के मुकेश वैष्णव, ताराचंद लोहार खमंनोर, कुबेरसिंह सोलंकी सहित प्रताप संगठनों ने भाग लिया. स्वागत डा अचल शर्मा, गिरीश पालीवाल, विनोद पालीवाल ने किया. शिक्षाविद भवानीकांत पंचोली ने आभार धन्यवाद ज्ञापित किया.

प्रताप जयंती

 ● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क.Ayush Paliwal-Pulkit Purohit...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें