📅 Tuesday, 13 October 2026 | 04:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,924.68 ▼ -547.65 (-0.76%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,500 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

श्रीनाथजी की नगरी हनुमान मंदिर में संकीर्तन व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

📅 18 December 2025, 01:48 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीनाथजी की नगरी हनुमान मंदिर में संकीर्तन व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
श्रीनाथजी की नगरी हनुमान मंदिर में संकीर्तन व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

नाथद्वारा.

प्रभु श्रीनाथजी की नगरी में सीतामढ़ी आश्रम, हनुमान टेकरी (बांदरिया मगरा) पर श्री पूँछरी का लौठा हनुमानजी मंदिर में श्री राम धुन संकीर्तन व सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ मंगलवार रात्रि को हुआ।

संगठित हिन्दू, सशक्त भारत परिवार की ओर से प्रति मंगलवार को होने वाले सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के आयोजक व संगठन के संस्थापक अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि ढ़ाई वर्ष से भी अधिक समय से नगर के अलग-अलग हनुमान मंदिरों में प्रत्येक मङ्गलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

इस कड़ी में 16 दिसंबर 2025 को द्वितीय चरण के 15वें सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घाँचा राजपूत समाज के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण जी परिहार विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर विहिप के जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख गोपाल जोशी, जिला धर्म प्रसार प्रमुख उमेश सोनी, रमाकांत गुर्जर, सुरेन्द्र कुमावत, प्रेमनारायण माली, रमेश दशोरा, घनश्याम शर्मा, देवीलाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें