📅 Saturday, 31 October 2026 | 10:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
महाराष्ट्र

भारी बारिश से तबाही, गुजरात और महाराष्ट्र में अब तक 160 लोगों की मौत, माउंट आबू और प्रतापगढ़ में बारिश

📅 13 July 2022, 10:53 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारी बारिश से तबाही, गुजरात और महाराष्ट्र में अब तक 160 लोगों की मौत, माउंट आबू और प्रतापगढ़ में बारिश
भारी बारिश से तबाही, गुजरात और महाराष्ट्र में अब तक 160 लोगों की मौत, माउंट आबू और प्रतापगढ़ में बारिश

महाराष्ट्र : गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। आसमानी आफत में दोनों राज्यों में अब तक 150 लोगों ने जान गंवाई है। गुजरात के अहमदाबाद में सबसे अधिक बुरा हाल है। वहीं सूरत में छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच महाराष्ट्र की बात करें तो नागपुर में एक स्कॉर्पियो बारिश के पानी में बह गई। इसमें छह लोग सवार थे। तीन के शव मिले हैं। सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए हैं। थोड़ी देर में यहां बारिश होने के आसार हैं। भारी बारिश के कारण जून महीने से लेकर अब तक महाराष्ट्र में 80 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। जून महीने से लेकर अब तक गुजरात में 70 लोग जान गंवा चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में दो दिन में ही 38 फीसदी बारिश हुई है।

राजस्थान के माउंट आबू और प्रतापगढ़ में भारी बारिश  

राजस्थान के पूर्वी हिस्से के कई इलाके में मंगलवार को भारी बारिश हुई। माउंट आबू और प्रतापगढ़ में एक दिन में रिकार्ड 8 सेमी बारिश दर्ज की गई। कोटा के संगोडमें 7सेमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, टाटगढ़, बांसवाड़ा में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने बांसवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, झालावाड़, बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, जोधपुर में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

महाराष्ट्र के पालघर में भूस्खलन, कई लोग फंसे 

महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में भूस्खलन की घटना सामने आई है।  घरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. अब तक दो लोगों को बचाया गया। पालघर कलेक्टर ने इसकी जानकारी दी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें