सेंधवा में रामनवमी जुलूस पर हुआ जमकर पथराव, दुकानों में तोड़फोड़ : शांति बनाए रखने की अपील
बड़वानी : सेंधवा जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर सेंधवा में रामनवमी पर ग्राम मडगांव से डीजे के साथ आ रही शोभायात्रा पर शहर में प्रवेश करते ही जोगवाड़ा रोड पर पथराव हो गया. शाम करीब साढ़े छह बजे हुए इस पथराव से अचानक अफरातफरी मच गई. एक पक्ष के लोगों ने यात्रा पर पथराव किया.
पथराव से दुकानों में सामान टूटा वहीं कुछ बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है. वहीं दो बाइक जलाई गई है. मौके पर जिले से भारी पुलिस बल पहुंच गया. भीड़ को खदेड़ा गया. पथराव के दौरान एक पुलिस अफसर सहित अन्य लोग भी घायल हुए है. बताया जा रहा है कि निरीक्षक बलदेवसिंह मुजाल्दा को सिर पर चोट लगी है.
वहीं करीब चार अन्य लोग घायल हुए है. जिनका अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. सूचना पर कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. कलेक्टर वर्मा के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. लोगोंं से शांति बनाए रखने की अपील की गई है. वहीं पुलिस बल की मौजूदगी में श्रीरामन नवमी की शोभायात्रा जारी है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की मौज-मस्ती : साल 2027 के प्रस्तावित कैलेंडर में कुल 121 दिन मिलेगी
न्याय की पुनर्कल्पना, नारीवादी दृष्टिकोण एवं मानव तस्करी पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन SVVV, इंदौर में संपन्न