प्रेमी जोड़े ने खाया जहर : युवती की मौत, युवक की गंभीर हालत
शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया. लेकिन जब उसका असर शुरू हुआ तो वे मेडकिल शॉप पर पहुंचकर खुद को बचाने की गुहार लगाने लगे. नाबालिग लड़की की जान नहीं बच सकी. उत्तर प्रदेश के राठ-हमीरपुर से भागकर आए एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने एमपी के शिवपुरी में आकर कत्था मिल के पास ज़हर खा लिया. ये जोड़ा वैगनआर कार में सवार था. उन्होंने कार में ही जहर खा लिया था. कार पर यूपी 91 जे 8771 नंबर लिखा हुआ था. जहर खाने के बाद जब पीड़ा हुई तो युवक कार वापस कार से शहर की तरफ लौटा. रास्ते में उसने मातोश्री मेडिकल पर उतरकर जान बचा लेने का निवेदन किया. दुकानदार ने कार में नाबालिग को भी तड़पते देखा तो उसने भी कोई दवा देने से हाथ खड़े कर दिए और उसने तुरंत डायल-100 को सूचना दी. मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कपल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया किंतु गंभीर हालत देखते हुए, जोड़े को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही युवती की मौत हो गई. टीआई सुनील खेमरयि ने बताया कि कार में नाबालिग जोड़े ने जहर खा लिया था. आधार कार्ड से पता चला है कि नाबालिग युवक हमीरपुर राठ का रहने वाला है और लड़की भी नाबालिग है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान : ग्राम धरावरा में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित : भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कुछ भी देना, उसके विरूद्ध भी इस आदेश के उल्लंघन के लिए कानूनी कार्यवाही की जायेगी
गिरफ्तार करो या मंडी लगाने दो : CM इंदौर से रणछोड़ कर भाग गए, जीतू पटवारी, इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज में कांग्रेस का प्रदर्शन
नकली सत्यापन वेबसाइट : इंदौर में आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में कथित फर्जीवाड़े का मामला : कियोस्क संचालक के साथ निगम कर्मचारी भी शामिल