📅 Wednesday, 09 September 2026 | 01:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,212.42 ▼ -920.38 (-1.21%) निफ्टी 50: 23,549.30 ▼ -229.90 (-0.97%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,640 🥈 चांदी (1kg): ₹225,500 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश : मानसून जाते-जाते खूब बरसेगा

📅 09 October 2022, 09:57 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश : मानसून जाते-जाते खूब बरसेगा
देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश : मानसून जाते-जाते खूब बरसेगा

मध्य प्रदेश : अक्टूबर 2022 का पहला सप्ताह बीत रहा है। लेकिन कई राज्यों से बारिश (IMD Rain alert) ​अभी तक बिदा नहीं हुई है. मध्य प्रदेश से ले​कर यूपी, हिमाचल तक कई जगह बारिश का दौर बना हुआ है. मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल, इंदौर में बारिश का दौर बना हुआ है, वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया है.

स्काईमेट एजेंसी के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र अब आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है. एक ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े अन्य चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पूरे उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैली हुई है.

मध्य प्रदेश  में 24 अक्टूबर तक रहेगा बारिश का दौर

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक रविवार काे ग्वालियर, दतिया, श्यौपुरकला, भिंड एवं मुरैना जिले में भारी वर्षा (IMD Rain alert) हाेने के आसार हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जिलाें में भी वर्षा हाेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अलग- अलग स्थानाें पर बनी चार मौसम प्रणालियाें के असर से प्रदेश में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है।

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक रविवार काे ग्वालियर, दतिया, श्यौपुरकला, भिंड एवं मुरैना जिले में भारी वर्षा हाेने के आसार हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जिलाें में भी वर्षा हाेगी।

यूपी में अगले 4 दिनों तक रहेगा बारिश का दौर

उत्तर भारत के कई राज्यों से मानसून लगभग विदा हो चुका है। हालांकि, इस बीच कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखी गई हैं। 5 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, गोरखपुर में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में अगले 4 दिनों तक बारिश जारी रह सकती है।

IMD Rain alert के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के पूर्वी और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी गुजरात और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पंजाब तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जाे राजस्थान के मध्य एवं पंजाब, हरियाणा से हाेकर गुजर रही है। पाकिस्तान पर दाे पश्चिमी विक्षाेभ ट्रफ के रूप में बने हुए हैं।

इन मौसम प्रणालियाें के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी मिलने के कारण पूरे मध्य प्रदेश में रुक–रुककर वर्षा हाे रही है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में वर्षा की संभावना

रविवार काे ग्वालियर, चंबल संभागाें के जिलाें में भारी से अति भारी वर्षा (IMD Rain alert) की संभावना है। गुना, अशाेकनगर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर, राजगढ़, देवास, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, खरगाेन जिलाें में कहीं–कहीं भारी वर्षा हाे सकती है।

मौसम विज्ञान (IMD Rain alert) केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि दक्षिणी गुजरात और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के उत्तर–पूर्वी दिशा में आगे बढ़ने के आसार हैं। इस वजह से यह मध्य प्रवेश में भी प्रवेश कर सकता है। इस वजह से अभी तीन–चार दिन तक रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला बना रह सकता है।

इन राज्यों में भी अगले कुछ दिन हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण कर्नाटक में 10 अक्टूबर, उत्तर तमिलनाडु में 11 अक्टूबर को भारी वर्षा (IMD Rain alert) होने की संभावना है। 10-11 अक्टूबर को अरूणाचल प्रदेश में भारी वर्षा और गरज के साथ/बिजली गिरने की आशंका है। 10 अक्टूबर को असम और मेघालय में भी बारिश हो सकती है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें