प्रदेश में महँगी हुई बिजली : 1.65% ज्यादा आएगा बिजली बिल, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए नई बिजली दरें घोषित
भोपाल। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बिजली टैरिफ मंगलवार को जारी कर दिया है। इसमें औसत वृद्धि 1.65 फीसदी की गई है। हर स्लैब के उपभोक्ताओं के लिए बिजली 6 प्रति प्रति यूनिट बढ़ाई गई है। यानी उपभोक्ताओं को 6 रुपए से लेकर 38 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। इसके अलावा नियत प्रभार भी बढ़ा दिया गया है। नए टैरिफ में 9 से 12 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी अलग से देना होगा। उच्च दाब उपभोक्ताओं का टैरिफ भी बढ़ाया गया है। चुनावी साल में इसे मामूली वृद्धि माना जा रहा है।
नई दरें अप्रैल से लागू होगी
इससे पहले मप्र पॉवर मैनेजमेंट सहित अन्य बिजली कंपनियों ने 1,537 करोड़ के घाटे की भरपाई की भरपाई के लिए बिजली के भाव 3.20 प्रतिशत बढ़ाने की आयोग से अनुमति मांगी थी। आयोग ने जनसुनवाई में दावे आपत्तियों के बाद 795 करोड़ का घाटा ही मान्य करते हुए बिजली दरों में मामूली वृद्धि की अनुमति दी है।
ये भी निर्णय हुए
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा