📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंडेक्स समूह का संप्रेक्षण

📅 08 July 2025, 12:52 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंडेक्स समूह का संप्रेक्षण
इंडेक्स समूह का संप्रेक्षण

इंदौर. हम मानते हैं कि सत्य एवं पारदर्शिता ही किसी भी संस्थान की मजबूती की नींव होती है. हमारी समस्त संस्थानों की गतिविधियाँ निर्धारित मानकों और कानूनी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही संचालित की जाती रही हैं. 

हमारे सभी संस्थान द्वारा हमेशा से सभी कानूनी प्रक्रियाओं और नियमों का पूर्ण सम्मान व पालन किया जाता रहा है और रहेगा. हाल ही में एक जाँच एजेंसी द्वारा कुछ गलतफहमी के चलते कि गई कार्रवाई के संबंध में कई भ्रामक तथ्य प्रचलित किए जा रहे हैं, जिसके चलते यहाँ यह स्पष्ट करना अतिआवश्यक हैं कि हमने हमेशा कानून को सर्वोच्च माना हैं तथा उक्त जाँच एजेंसी को जाँच मैं पूर्ण सहयोग प्रदान  किया है और आगे भविष्य मैं भी करते रहेंगे.

यह पहला अवसर नहीं है, जब हमारे संस्थानों पर इस तरह कि भ्रामक वृत्तियाँ प्रचलित कर आक्षेप लगाये गए हो...परंतु हर बार उन सभी वृत्तियों के विरुद्ध सभी आक्षेपों में हम पूर्ण रूप से निर्दोष पाए गए हैं और कोई भी अनियमितता सिद्ध नहीं हुई हैं. हम देश के संविधान एवं न्याय प्रणाली पर पूरा विश्वास रखते हैं.

हम अपने सभी छात्रों, उनके पालकों एवं सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि संस्थान की ओर से जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है और हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि इस बार भी तथ्यों के आधार पर सत्य सामने आएगा.

इंडेक्स समूह का संप्रेक्षण

जनसंपर्क विभाग 

इंडेक्स समूह

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें