इंदौर में शिव सैनिकों का जश्न : राजवाड़ा पर बांटी मिठाई
अनिल पुरोहित
इंदौर. महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर एक साथ आए. दोनों ने मुंबई के वर्ली सभागार में ‘मराठी एकता’ पर लोगों को संबोधित किया. दोनों के साथ आने से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी है.
इसी कड़ी में शहर के राजबाड़ा पर शिवसेना ने लोगों के बीच मिठाई वितरित की। संभाग प्रमुख परमजीत सिंह मैकेन ने बताया कि दोनों भाइयों के एक होना बाला साहेब का सपना साकार होने जैसा है और इससे देशभर के शिव सैनिकों में उत्साह बढ़ा है। शिव सैनिकों ने पहले देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद आम लोगों के बीच मिठाई वितरित की। इस मौके पर जिला महिला प्रमुख प्रियंका नामदेव और युवा राज्य प्रमुख प्रभात पुरानीया भी उपस्थित थे।


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज