📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : पुलिस चौकी की मांग : एसीपी महोदया को शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

📅 07 July 2025, 01:46 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : पुलिस चौकी की मांग : एसीपी महोदया को शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन
indoremeripehchan : पुलिस चौकी की मांग : एसीपी महोदया को शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

अनिल पुरोहित

इंदौर. 

शनिवार को शिवसेना के संभागीय पदाधिकारी बाणगंगा थाने पहुंचे और थाना क्षेत्र की कालिंदी गोल्ड कॉलोनी और आसपास बढ़ते असामाजिक तत्वों और उनकी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चौकी की मांग की।

शिवसेना  महिला जिला इकाई प्रमुख प्रियंका नामदेव और संभाग प्रमुख परमजीत सिंह मैकेन ने बताया कि कालिंदी गोल्ड कॉलोनी रहवासी क्षेत्र में आए दिन नशे के व्यापार और नशाखोरी करने वाले अपराधी किस्म के तत्वों  का जमावड़ा लगा रहता है जिससे क्षेत्र की शांति  भंग हो रही है और रहवासी लगातार परेशान है।

एसीपी रुबिका रिझवानी को दिए गए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने मांग की है कि कालिंदी गोल्ड कॉलोनी में पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाए ताकि  इन सब गतिविधियों पर अंकुश लग सके। पुलिस चौकी का निर्माण होने से यहां की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और अपराधियों और अपराधों पर लगाम लगेगी सकेगा। आवेदन सौंपने गए पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश प्रमुख प्रभात पुरानीया,संगठन मंत्र चरित्र शर्मा महानगर प्रमुख धनराज दामके और जिला प्रमुख लक्षमण राम कुमावत विशेष रूप से उपस्थित थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें