राजस्थान अपडेट : 17 मई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू : सड़क पर दिखे तो मौके पर होगा टेस्ट : विवाह समारोह में 31 लोगों की संख्या निर्धारित
जयपुर : कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए राजस्थान सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए राजस्थान में नई गाइडलाइन जारी की गई. अब राजस्थान में कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. प्रतिदिन आने वाले नए केस की संख्या को कम करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सरकार ने राज्य में कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है. अब राजस्थान में इसका समय बढ़ाकर 17 मई 2021 कर दिया गया है. इसके साथ ही नियमों को और भी सख्त कर दिया. राजस्थान में कोरोना पर काबू पाने के लिए जारी किए गए नए नियमों के अनुसार अब यदि कोई भी दोपहर 12 : 00 बजे से शाम पांच बजे तक बिना किसी जरूरी के काम के सड़क पर पाया जाता है, तो उसका कोरोना टेस्ट मौके पर ही कराया जाएगा. यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उसे 15 दिन के लिए क्वारेंटीन किया जाएगा. 3 मई से 17 मई तक प्रदेश में महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा घोषित किया गया है. इसके तहत सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे.
● राजस्थान में जारी नई गाइडलाइन : सभी शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग, लाइब्रेरी बंद रहेंगी. मेडिकल नर्सिंग महाविद्यालयों में पढ़ाई जारी रहेगी. ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग जारी रहेगी. विवाह समारोह केवल एक ही कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा सकेगा. इसके लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है. केवल 31 लोगों के साथ तीन घंटे का समय दिया गया है. हालांकि विवाह समारोह में शामिल 31 लोगों की संख्या में बैंड-बाजे वाले शामिल नहीं किए गए हैं. (फोटो फाईल)
● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला की मौत : छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की
मां-बेटे ने किया सुसाइड : अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके मिले, बच्चे ने पड़ोसन से कहा था- आज दूध नहीं लेंगे... गांव जाएंगे
राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर : कई संभागों में बारिश का अलर्ट : 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित