स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा को लेकर विरोध : अभ्यार्थियों ने पेपर नॉर्मलाइजेशन की रखी मांग
जयपुर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 29 और 31 अक्टूबर 2021 को स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का आयोजन किया गया था. कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 1211 पदों पर आयोजित भर्ती में करीब 12 गुना अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल किया गया था. जिसमें तीन दिनों तक 9 पारियों में परीक्षा आयोजित की गई थी. लेकिन अलग-अलग परियों में हुई परीक्षा के बाद अब छात्रों द्वारा नॉर्मलाइजेशन की मांग उठने लगी है. दरअसल, 9 पारियों में आयोजित स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के 4 पेपर सरल बताय जा रहे है. अभ्यर्थियों को कहना है की परीक्षा में 5 पेपर्स के मुकाबले काफी 4 पेपर आसान थे. ऐसे में कठिन पेपर देने वाले अभ्यर्थियों ने अब परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन करने के बाद परिणाम जारी करने की मांग शुरू कर दी है. जिसके बाद अभ्यर्थियों ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरीमोहन शर्मा को भी ज्ञापन दिया है. दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों रामकेश मीणा का कहना है कि 29 अक्टूबर 2021 को आयोजित पहली पारी की परीक्षा बहुत ही आसान रही है. जबकि पहले दिन तीसरी पारी और दूसरे और तीसरे दिन भी तीन पारियों का पेपर काफी कठिन रहा है. ऐसे में संभावना है कि जो परीक्षार्थी 29 अक्टूबर 2021 की पहली और दूसरी पारी की परीक्षा में शामिल हुए हैं. उनका ही सलेक्शन होने की संभावना ज्यादा है. इसलिए बोर्ड द्वारा पहले नॉर्मलाइजेशन किया जाए और उसके बाद परिणाम जारी किया जाए, वहीं अभ्यर्थियों के विरोध के बाद अब बोर्ड भी पूरे मामले में एक्शन मोड़ में आ गया है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला की मौत : छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की
मां-बेटे ने किया सुसाइड : अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके मिले, बच्चे ने पड़ोसन से कहा था- आज दूध नहीं लेंगे... गांव जाएंगे
राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर : कई संभागों में बारिश का अलर्ट : 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित