📅 Friday, 09 October 2026 | 07:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
जयपुर

राजस्थान में गहलोत-पायलट मिलकर चुनाव लड़ेंगे

📅 07 July 2023, 10:02 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान में गहलोत-पायलट मिलकर चुनाव लड़ेंगे
राजस्थान में गहलोत-पायलट मिलकर चुनाव लड़ेंगे

जयपुर :

दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चार घंटे तक बैठक चली। एक बार फिर से राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत 29 नेता मौजूद रहे। हाईकमान ने फैसला किया है कि गहलोत-पायलट साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही है। पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन और पदयात्रा कर चुके हैं। उनकी मांग है कि वसुंधरा राजे सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच हो। गुरुवार को मीटिंग के बाद पायलट ने कहा कि हाईकमान ने मेरी इस मांग को मान लिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें