📅 Sunday, 27 September 2026 | 11:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
जयपुर

Fraud on Allen Institute Name In Jaipur : नामी इंस्टिट्यूट के नाम का इस्तेमाल कर खोल डाला फर्जी इंस्टिट्यूट

📅 28 May 2022, 02:07 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Fraud on Allen Institute Name In Jaipur : नामी इंस्टिट्यूट के नाम का इस्तेमाल कर खोल डाला फर्जी इंस्टिट्यूट
Fraud on Allen Institute Name In Jaipur : नामी इंस्टिट्यूट के नाम का इस्तेमाल कर खोल डाला फर्जी इंस्टिट्यूट

जयपुर : राजधानी के करधनी थाना इलाके में एक नामी इंस्टिट्यूट के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल (Fraud on Allen Institute Name In Jaipur) कर हूबहू फर्जी इंस्टिट्यूट खोलकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस फर्जीवाड़े को लेकर एलन इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि ने करधनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. करधनी थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने इसकी तस्दीक की. उन्होंने बताया कि एलन करियर इंस्टीट्यूट में छात्रों को इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है.

एलन का गलत तरीके से इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति ने एसबीआई, वैद्य जी का चौराहा (निवारू रोड जयपुर) में फर्जी सेंटर खोल रखा है. आरोप है कि इससे विद्यार्थी गुमराह होकर फर्जी सेंटर को एलन समझकर उसमें एडमिशन ले रहे हैं. यही नहीं विद्यार्थियों से धोखाधड़ी करने के लिए आरोपी ने जो विज्ञापन जारी किया है, वो भी हूबहू एलन करियर इंस्टीट्यूट के विज्ञापनों की तरह है. विद्यार्थियों को उसी तरह की यूनीफॉर्म भी दी जा रही है और फर्जी संस्थान में एलन के नाम से रसीदें काटी जा रही है.आरोपी एलन के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का इस्तेमाल (Misuse Of Allen Trademark), फर्जी ब्राउशर व स्टडी मटेरियल में कर विद्यार्थियों को भ्रमित कर रहा है. एलन करियर इंस्टीट्यूट के नाम पर ये गिरोह फर्जी सेंटर संचालित कर रहा है. जिसे लेकर जेएलएन मार्ग स्थित एलन करियर इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि ने इस्तगासे के माध्यम से करधनी थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 406, 464, 468, 471, 472, 473 व 103, 104 ट्रेडमार्क एक्ट 1999 में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने धोखाधड़ी एवं ट्रेडमार्क एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पहले भी की शिकायत लेकिन पुलिस ने नहीं दिया ध्यान: फर्जी इंस्टिट्यूट का संचालन किए जाने को लेकर एलन इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि ने पहले भी करधनी थाने में इसकी शिकायत दी थी लेकिन उस शिकायत पर पुलिस ने कोई भी एक्शन नहीं लिया. इसके बाद 9 अप्रैल को भी पुलिस थाना करधनी व पुलिस उपायुक्त पश्चिम को भी लिखित में शिकायत प्रस्तुत की गई लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई. इसके बाद परिवादी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया और कोर्ट की दखलंदाजी के बाद अब जाकर करधनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें