मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया एक लाख भर्तियों का ऐलान : हमने बजट में दिया है, वो पूरे देश में चर्चा
जयपुर :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज विधानसभा में बजट पर परिचर्चा की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम ने बेरोजगारों के लिए एक लाख भर्तियों की घोषणा की है. इसके अलावा सीएम ने गंगानगर कॉलेज समेत 20 कॉलेज में हॉस्टल खोलने का एलान किया है.
हमने बजट में दिया है वो पूरे देश में चर्चा
विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन इतना शानदार रहा है कि इसलिए हम शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों के लिए काम किया है. उन्होंने कहा जो हमने बजट में दिया है वो पूरे देश में चर्चा है. अशोक गहलोत ने कहा कि मेरा मानना है कि जहां-जहां चुनाव होने वाले हैं, वो सभी राज्य हमारे बजट को अपने मेनिफेस्टों में जरूर इस्तेमाल करेंगे.
पीएम ने किया वो दुर्भाग्यपूर्ण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया का नाम लेकर जवाब दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा सामाजिक सुरक्षा पर हमारी सरकार ने खूब काम किया है. सीएम ने कहा कि दौसा में जो पीएम ने किया वो दुर्भाग्यपूर्ण है. यहां उलटी गंगा बह रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरीके से योजनाओं में कटौती कर रही है ये दुखद है.
केंद्र सरकार ने राज्यों के बजट में उलट-पलट कर दिया
वहीं सीएम गहलोत ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार क्यों राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने राज्यों के बजट में उलट-पलट कर दिया है. राज्य सरकार की समेकित निधि को भी डिस्टर्ब किया जा रहा है. गहलोत ने कहा कि उस निधि को बैंक में जमा कराने के लिए कहा जा रहा है. ये ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि 21 हजार 266 करोड़ रूपये केंद्र सरकार इस बार राजस्थान सरकार को कम देगी.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की ये घोषणाएं
राजस्थान के युवा बेरोजगारों के लिए 1 लाख नई भर्तियों की घोषणा.
चिरंजीवी योजना में प्रदेश के बाहर ऑर्गन ट्रांसप्लांट हो सकेगा.
सभी आवासीय स्कूल में वर्कशॉप में काम सीखने की व्यवस्था होगी.
बीकानेर में आई स्टार्ट हब की स्थापना.
कुछ नए सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा भी की.
जयपुर के हवामहल में उर्दू कन्या बीएड कॉलेज खोला जाएगा संस्कृत कॉलेज में योग और ध्यान की नियमित कक्षाएं होंगी.
इंग्लिश स्कूलों के स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी.
महात्मा गांधी स्कूलों में प्ले एलिमेंट भी लगाए जाएंगे जिसपर 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
जयपुर में डिफेंस ट्रेनिंग प्रिपरेशन इंस्टीट्यूट बनेगी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इलेक्ट्रिक बनेगा.
पर्यटक सहायता बल के लिए 75 वाहन खरीदे जाएंगे.
कुछ मंदिर धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में विकसित किए जाएंगे.
अल्बर्ट हॉल के दुर्लभ दस्तावजों का डिजिटाइजेशन होगा.
भूमाफिया, बजरी माफिया पर कार्रवाई के लिए एसओजी में स्पेशल टॉस्क फोर्स खोली जाएगी.
नायब तहसीलदार के पदों को राजपत्रित किया जाएगा.
नायब तहसीलदार और नर्सिंग अधीक्षक के पद राजपत्रित किए जाएंगे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला की मौत : छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की
मां-बेटे ने किया सुसाइड : अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके मिले, बच्चे ने पड़ोसन से कहा था- आज दूध नहीं लेंगे... गांव जाएंगे
राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर : कई संभागों में बारिश का अलर्ट : 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित