Share Market : 40 रुपये से कम वाले इस शेयर ने फिर मचाया धमाल, बोनस शेयर देने का ऐलान, 1 पर 1 शेयर मिलेगा फ्री
Bonus Share: 50 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक Easy Trip Planners Ltd ने फिर बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को इसकी जानकारी सोमवार को दी है। कंपनी ने बताया है कि वो 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस देगी। बता दें, इससे पहले कंपनी 2022 में दो बार बोनस शेयर दिया था।
Easy Trip Planners Ltd ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि एक रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। कंपनी ने अभी तक इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं है। हालांकि, कंपनी ने बीएसई में दी जानकारी में कहा है कि 12 दिसंबर 2024 को या उससे पहले योग्य निवेशकों के खाते में बोनस शेयर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
Easy Trip Planners Ltd ने 2022 में 2 बार एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड किया था। पहली बार कंपनी 28 फरवरी 2022 को एक्स-बोनस ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस मिला था। वहीं, दूसरी बार कंपनी 21 नवंबर 2022 को एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड की थी। तब कंपनी को 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर मिले थे। कंपनी आखिरी बार 19 दिसंबर कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.10 रुपये का डिविडेंड दिया था।
बीएसई में कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ 34.42 रुपये पर खुले थे। कुछ देर के बाद कंपनी के शेयर 34.70 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, बाजार बंद होने के समय पर कंपनी के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 33.46 रुपये के लेवल पर आ गया था। कंपनी का 52 वीक हाई 54 रुपये और कंपनी का 52 वीक लो लेवल 31.71 रुपये है। बीते एक साल में इस स्टॉक का भाव 21 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया है।
(इस लेख में निवेश की सलाह नहीं दी गयी है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Investment News: सिर्फ ₹1,000 से करें सरकारी बॉन्ड में निवेश! Nippon India Mutual Fund का नया Index Fund लॉन्च, जानें कितना मिलेगा रिटर्न
Post Office New Rules 2026: डाकघर में पैसा जमा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! ₹500 बैलेंस से लेकर अकाउंट बंद होने तक बदल गए कई नियम
Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में भारी गिरावट से मचा हड़कंप! क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? जानिए विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
Gold Price Crash: क्या सोना ₹1 लाख के नीचे जाएगा? चांदी भी ₹1.50 लाख से फिसली, विशेषज्ञों ने बताया अगला टारगेट