📅 Tuesday, 22 September 2026 | 09:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,390 🥈 चांदी (1kg): ₹247,200 ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
निवेश

PPF, सुकन्या जैसी योजनाओं पर आ गया सरकार का फैसला, चेक करें ब्याज दरें

📅 05 October 2021, 01:37 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
PPF, सुकन्या जैसी योजनाओं पर आ गया सरकार का फैसला, चेक करें ब्याज दरें
PPF, सुकन्या जैसी योजनाओं पर आ गया सरकार का फैसला, चेक करें ब्याज दरें

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) और सुकन्या समृद्धि योजना समेत अन्य छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये लगातार छठी तिमाही है जब ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। सरकार के फैसले के बाद अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए भी वही ब्याज दरें रहेंगी, जो पहले थीं।

  • सुकन्या स्मृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज मिलता है। 
  • पांच साल की वरिष्ठ नागिरक बचत योजना पर 7.4 प्रतिशत ब्याज देय है। 
  • वहीं बचत जमा पर ब्याज की दर चार प्रतिशत सालाना बनी हुई।
  •  एक साल की सावधि जमा योजना पर ब्याज दर 5.5 प्रतिशत पर बनी रहेगी। 
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर 7.1 प्रतिशत सालाना की ब्याज दर है। 
  • राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर 6.8 प्रतिशत की ब्याज मिलती है।

    यह भी पढ़े : LIC की पॉलिसी पर इस तरह ले सकते हैं पर्सनल लोन, नहीं चुकानी पड़ेगी EMI 

    यह भी पढ़े : खुशखबरी : सरकारी बैंक कर्मचारियों के फैमिली पेंशन को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए

  • आपको बता दें कि सरकार की ओर से तिमाही आधार पर ब्याज दरों में बदलाव का फैसला लिया जाता है। इस तिमाही का आखिरी दिन आज यानी 30 सितंबर है। यही वजह है कि आगामी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर तक के लिए ब्याज दरों पर फैसला लिया गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर में 1.1 प्रतिशत की कटौती की गई थी लेकिन बाद में सरकार ने इसे गलती से हुआ बताकर तुरंत वापस ले लिया था। 

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें