📅 Thursday, 29 October 2026 | 04:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +552.34 (+0.75%) • निफ्टी 50: 22,936.75 ▲ +186.95 (+0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,370 • 🥈 चांदी (1kg): ₹196,600 • ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

वोटर हेल्पलाइन ऐप से मतदाता ले सकते हैं महत्वपूर्ण जानकारी

📅 26 September 2021, 10:27 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वोटर हेल्पलाइन ऐप से मतदाता ले सकते हैं महत्वपूर्ण जानकारी
वोटर हेल्पलाइन ऐप से मतदाता ले सकते हैं महत्वपूर्ण जानकारी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड करके मतदाता अब निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. वोटर हेल्पलाइन ऐप मतदाताओं के लिए मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदाता पंजीकरण और संशोधन के लिए फॉर्म जमा करने, उनकी डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाउनलोड करने, शिकायत करने, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में विवरण खोजने और सबसे महत्वपूर्ण चुनाव के समय परिणाम देखने के लिए व्यापक ऐप है. वोटर हेल्पलाइन ऐप भारत के चुनाव आयोग का सबसे महत्वपूर्ण मोबाइल ऐप है. जिसके द्वारा क्यूआर कोड के जरिए मतदान केंद्रों की तलाशी काफी आसान और तेज हो गई है. फोटो मतदाता पर्ची में क्यूआर कोड होता है जिसे मतदान अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्र में स्कैन किया जाता है. अब मतदाता अपनी डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप से भी डाउनलोड कर सकते हैं. डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची को भौतिक फोटो मतदाता पर्ची के बजाय मतदान केंद्र पर दिखाया जा सकता है.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें