Amet News : हजरत सैय्यद गुलाब शाह बाबा की दरगाह शरीफ पर कुरान ख्वानी : दो दिवसीय जश्न गुलाब शाह का हुआ आगाज़
धूमधाम से निकला चादर शरीफ का जुलूस
आमेट. चन्द्रभागा नदी तट पर स्थित दरगाह हज़रत सैयद गुलाब शाह का 27 वां दो दिवसीय सालाना जश्न गुलाब शाह का प्रोग्राम शुक्रवार सुबह दरगाह शरीफ पर झंडा पैश कर कुरआन खानी की रस्म के साथ शुरू हुआ।
शुक्रवार प्रात 9:00 बजे दरगाह शरीफ पर झंडा पेश किया गया। तत्पश्चात कुरान खानी की रस्म की रस्म अदा की गई। जिसमें नगर के स्टेशन,नगर के अंजुमन मदरसे के बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में समाजजनो की मौजूदगी के साथ 27 वें जश्न गुलाब शाह मुबारक़ की विधिवत शुरुआत हुई।
तत्पश्चात जौहर की नमाज के बाद नगर के मारूदरवाजा बाहर स्थित अंजुमन मदरसे से गांजे बाजे के साथ चादर शरीफ का जुलूस शुरू हुआ। जो नगर के इमामबाड़े,तकिया रोड, होलीस्थान,बडीपोल,नाईयों का पावटीया प्रजापतो का मौहल्ला होते हुए दरगाह शरीफ पहुंचा। जहां आस्ताने पर चादर शरीफ पैश कर दुआएं मांगी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष समाजजन उपस्थित थे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया