ज्योतिषी
आज का राशिफल 9 अगस्त 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाग्य साथ दे रहा है और आज आपको ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना में वृद्धि होगी। आप धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। आज किसी काम से आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।
● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आपका मन किसी कारण से परेशान रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और आपकी सारी योजनाएं सफल होंगी। सांयकाल तक आप अपने धैर्य से शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। यदि कोई वाद, विवाद लंबित है तो उसमें आपको लाभ होगा।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन लोगों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ ही ऐसे अनावश्यक खर्चे भी झेलने पड़ सकते हैं जिनको करना आपके लिए मजबूरी बन जाएगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी नए कार्य में निवेश कना पड़े तो इनवेस्ट करना पड़े तो करें। आपको लाभ होगा।
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका मन शुभ कार्य में लगेगा। आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा। आप साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी कार्यों में परिणाम आपके हित में आएंगे। पत्नी को कष्ट हो सकता है और आपको बिना वजह दौड़भाग करनी पड़ सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग आपकी मजबूरी समझकर आपको स्वार्थी समझ सकते हैं। व्यापार में धनलाभ होगा।
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन भाग्य आज साथ दे रहा है और आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। आपकी योजनाएं भी सफल होंगी। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों की पूरी मदद करेंगे। आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा रखें तो आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाग्य साथ दे रहा है। आज आपको आपके उत्कृष्ट कार्य के लिए शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहते हैं तो कदापि न लें। आज लिए गए पैसों का उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। आपको आज पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बनेंगे। पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी।
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन लोगों का भाग्य साथ देगा और आपकी बुद्धि में विस्तार होगा। बुद्धि विवेक से नई खोज करने में सफल होंगे। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है। परिजनों से किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों का सुख पूर्ण लाभ मिलेगा। रात तक आपका कहीं जाने का प्लान बन सकता है। जो लाभदायक होगा।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन भर काफी बिजी रहेंगे और आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। सावधानी बरतें। किसी कारण से चोट लग सकती है। पैसों का लेनदेन किसी से आज न करें। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको लाभ होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी काम में निवेश करना पड़े तो कर सकते हैं आगे चलकर आपको इसका लाभ मिलेगा। शाम के वक्त किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं और आपको उसका अवसर प्राप्त होगा।
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। आपका लोगों के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम और सहयोग मिलेगा। अपनी शान और शौकत के लिए धन खर्च करेंगे और आपके शत्रु इस वक्त आपको परेशान करने की साजिश कर सकते हैं। माता-पिता का ध्यान रखें। आपको अकल्पित आशीर्वाद मिल सकता है।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है और बेहतर होगा कि आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान आ सकते हैं और आपको धन का नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक सामाजिक कार्य में बिजी रहेंगे।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति रहेगी और किसी काम को करने में आपको उदासी और खिन्नता होगी। आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्द्ध में आपको राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी मिल सकती है और किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन लोगों के लिए शुभ है और आपको कार्य योजनाओं में लाभ होगा। बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित कोई विवाद हल हो सकता है। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति से आप किसी प्रकार का लेनदेन कर सकते हैं। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और आपको आर्थिक लाभ होगा।
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•