Amet News : रक्षा बंधन के त्योहार कों लेकर बाजार में उमड़ी भीड़
📅 09 August 2025, 01:48 PM
•
✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
आमेट. भाई बहिन के प्रेम का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को बडे हषोंउल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर शुभ मुहूर्त पर रक्षा- सूत्र बांधकर बहिने भाईयों के लिए लम्बी उम्र दराजी की कामना करेगी। नगर के लक्ष्मीबाजार,गणेश चौक, गांधी चौक, रामद्वारा,स्टेशन रोड़ आदि क्षेत्रों में दुकानें सज-धज कर तैयार हो गई।
वहीं दुकानों पर रंग-बिरंगी की राखियां आर्कषण का केंद्र बनी हुईं हैं। इससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। नगर के अलावा आसपास ग्रामों के लोग भी राखी एवं अन्य सामान की खरीददारी कर रहे हैं। त्योहार कों देखते हुए मिठाईयों की दुकान भी सज चुकी है। तथा रक्षा बंधन के शुभ मुहूर्त पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जायेगी।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया