📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

जय भारत सहकारी संस्था की साधारण सभा संपन्न

📅 09 August 2025, 03:26 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जय भारत सहकारी संस्था की साधारण सभा संपन्न
जय भारत सहकारी संस्था की साधारण सभा संपन्न

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

6 हजार सदस्यों वाली जय भारत परस्पर सहकारी संस्था मर्या, इंदौर की 64 वीं वार्षिक साधारण सभा पंजाब अरोड़वंषीय धर्मशाला में संपन्न हुई. सभा का प्रारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्जवलन कर किया एवं अध्यक्षता संस्था की प्रशासक श्रीमती अवनि श्रीवास्तव ने की. 

सदस्यों ने सभा में वर्ष 2024-25 के वार्षिक पत्रक स्वीकृत कर अन्य संकल्पों की पुष्टि की. वार्षिक पत्रकों का वाचन आषीष नामदेव ने किया. संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन ने बताया कि सभा में प्रशासक श्रीमती श्रीवास्तव ने सदस्यों के हितार्थ कई न लिए गए निर्णयों की घोषणा की. जिसका सदस्यों ने कर्तव्य ध्वनि से स्वागत किया.

इस अवसर पर ऐसे सदस्यों का भी शाॅल-श्रीफल एवं मल्यार्पण कर सम्मान किया गया, जो संस्था से लिये गये ऋण की किश्तों का नियमित व निर्धारित समय पर भुगतान करते है. सम्मानित सदस्यों में रेखा शर्मा, सतीष सुनहरे, श्याम बैरागी व अन्य शामिल रहे. सभा को संस्था के पूर्व प्रशासनिक प्रबंधक डाॅ. जैनेन्द्र जैन आदि ने सम्बोधित किया. आभार प्रभारी प्रबंधक सुदिन जोशी ने माना तथा संचालन मनीषसिंह ठाकुर ने किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें