📅 Saturday, 05 September 2026 | 10:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
इंदौर

अजीज अंसारी के 82वें जन्मदिन पर आज उनकी तीन किताबों का विमोचन होगा : शायरी की महफिल भी सजेगी

📅 06 March 2023, 01:28 AM ✍️ Anil Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अजीज अंसारी के 82वें जन्मदिन पर आज उनकी तीन किताबों का विमोचन होगा : शायरी की महफिल भी सजेगी
अजीज अंसारी के 82वें जन्मदिन पर आज उनकी तीन किताबों का विमोचन होगा : शायरी की महफिल भी सजेगी

इंदौर :

मशहूर शायर अजीज अंसारी के 82 वें जन्मदिन पर आज 6 मार्च 2023 को उनकी तीन पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, लोकसभा सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक-रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, संजय शुक्ला व जीतू पटवारी, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र और कांग्रेस नेता पिंटू जोशी भी मौजूद रहेंगे। 

कार्यक्रम में अजीज अंसारी की जिन तीन पुस्तकों का विमोचन होना है, उनमें गजल संग्रह"गजल की परवाज", तीन पंक्तियों की कविताओं का संग्रह "कली कली-बेकली", "गजल के फूल और खुशबू" नामक किताब शामिल हैं। कार्यक्रम गांधी हॉल परिसर के अभिनव कला समाज के सभागार में सोमवार शाम 7 बजे से शुरू होगा। 

मुशायरे और कवि सम्मेलन में सत्यनारायण सत्तन (इंदौर), प्रोफेसर सादिक (दिल्ली), नुसरत मेहदी (भोपाल), जावेद खान (भोपाल)  असलम वाहिद (जबलपुर), राज सागरी (खरगोन), ताजुद्दीन ताज (उज्जैन), श्याम बाबू खरे (राजगढ़) कन्हैया राज (ब्यावरा), हनी फराही (शाजापुर), वाहिद अंसारी नवाब हनफी, राहुल कुंभकार, संदीप साहिल, आरडी माहोर, कमाल देवबंदी, इमरान यूसुफजई और कुछ स्थानीय कवि और शायर भाग लेंगे। मंच का संचालन फरयाद बहादुर,मुन्नवर अली ताज, डाक्टर शाहिना तबस्सुम, दिल्ली अशलम मजीद करेंगे। कार्यक्रम स्थल गांधी हॉल परिसर के अभिनव कला समाज के सभागार में सोमवार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें