📅 Friday, 11 September 2026 | 12:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,590 🥈 चांदी (1kg): ₹215,500 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले छात्रों की फीस राज्य सरकार भरेगी

📅 23 June 2019, 08:24 AM ✍️ Sunil Paliwal...✍ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले छात्रों की फीस राज्य सरकार भरेगी
सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले छात्रों की फीस राज्य सरकार भरेगी

● - शर्तें लागू ः-
● - एमपी बोर्ड से 12वीं में 75 फीसदी अंक या सीबीएसई से करने पर 85 फीसदी अंक जरूरी। 
● - माता-पिता की सालाना आय 6 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। 
● - प्रदेश में 12 सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज, जहां करीब 1700 एमबीबीएस सीट।
● - शर्त उन छात्रों पर लागू होगी, जिनकी फीस सरकार ‘मेधावी छात्र योजना’ के तहत भरेगी।

इंदौर। सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले छात्रों की फीस राज्य सरकार भरेगी, लेकिन शर्त यह रहेगी कि डिग्री के बाद उन्हें पांच साल गांव में रहकर सेवा करना होगी। इसके लिए निजी कॉलेज के छात्रों को 25 लाख और सरकारी कॉलेज के छात्रों को 5 लाख रुपए बांड भरकर सरकार को देना होगा। बांड टूटा तो पैसा सरकार रख लेगी। जितना पैसा सरकार ने फीस के लिए भरा है उतना पैसा उसे वापस मिल जाएगा। यह शर्त उन छात्रों पर लागू होगी, जिनकी फीस सरकार ‘मेधावी छात्र योजना’ के तहत भरेगी।

दरअसल इसी साल से प्रदेश सरकार ने यह योजना लागू की है, जिसके तहत सामान्य श्रेणी के ऐसे छात्रों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। जिनके माता-पिता की सालाना आय 6 लाख रुपए से कम है। सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए दो साल और निजी कॉलेज में प्रवेश वाले छात्रों को पांच साल गांव में सेवा देने की शर्त है। डीन डॉ. शरद थोरा ने पालीवाल वाणी के सूत्रों को बताया कि यदि किसी छात्र ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है और अन्य मापदंडों पर वह खरा उतरता है तो छात्र की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। ऐसे छात्रों के लिए ग्रामीण सेवा की अवधि और बांड राशि बढ़ाई गई है।

● बांड राशि भरना होगी

सरकारी मेडिकल कॉलेज में सालाना 50 हजार और निजी कॉलेज में 5 लाख फीस ली जाती है। डॉक्टरों की कमी को देखते हुए कई सालों से राज्य सरकार द्वारा बैंक गारंटी बांड भरवाए जाते हैं। एमबीबीएस व पीजी दोनों ही छात्रों को गांवों में एक-एक साल की सेवा के एवज में 10-10 लाख की बैंक गारंटी का बांड भरना होता है। आरक्षित वर्ग के लिए बांड राशि 5 लाख होती है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-sunil paliwal... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें