📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

Jain wani : श्री नंदीश्र्वर व्दीप मंडल विधान का शुभारंभ हुआ

📅 06 July 2025, 02:38 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : श्री नंदीश्र्वर व्दीप मंडल विधान का शुभारंभ हुआ
Jain wani : श्री नंदीश्र्वर व्दीप मंडल विधान का शुभारंभ हुआ

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

श्री चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर राजेन्द्र नगर में अष्टानिका महापर्व पर महिला मंडल राजेन्द्रनगर व्दारा श्री नंदीश्वर व्दीप मंडल विधान का शुभारंभ किया गया. विधान का शुभारंभ अनिता दीदी के सानिध्य मे प्रारंभ हुआ. प्रथम दिन चारो दिशाओं के चार कलश पूण्यशाली परिवारों द्वारा विराजमान किए गए. 

प्रथम कलश श्रीमती ज्योति जम्बू छाबडा, श्रीमती वंदना विकास जैन, श्रीमती रजनी मुकेश पाटनी, श्रीमती मीना कैलाश पाटनी व्दारा स्थापित किए गए. समाज के प्रचार मंत्री दिपक पाटनी ने कहा कि चारो ही दिशाओ मे बावन जिनालय की स्थापना समस्त पूजन मे बैठी महिलाओ व्दारा एंव शास्त्र ज्योति चॉदवाड तथा मंगल कलश श्रीमती मधुबाला मनोहर लाल पाटनी व्दारा किए गए. प्रथम दिवस पर छः पूजन हुई. बडे ही भक्तिभाव से चल रहे, विधान मे त्याग तप जप एंव साधना पर भी विशेष ध्यान दिया गया. बहुत से महिलाओ ने  एक टाईम भोजन एंव कई रस का त्याग आने वाले 10 तारीख तक कर दिया. शाम को विधान की आरती तथा उसी पर प्रश्न मंच प्रतिदिन होगे.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें