📅 Saturday, 19 September 2026 | 08:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +128.80 (+0.55%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,670 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

फर्जी ई-वे बिल से शराब की तस्करी : वाट्सएप कॉल पर पूरा गोरखधंधा

📅 17 July 2023, 01:25 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
फर्जी ई-वे बिल से शराब की तस्करी : वाट्सएप कॉल पर पूरा गोरखधंधा
फर्जी ई-वे बिल से शराब की तस्करी : वाट्सएप कॉल पर पूरा गोरखधंधा

इंदौर :

फर्जी ई-वे बिल से शराब की तस्करी के मामले में पकड़े गए ट्रक के दो ड्राइवरों ने कबूला है कि यह पूरा गोरखधंधा वाट्सएप कॉल पर होता है और उनको हर ट्रिप के 50 हजार रुपए मिले थे। वे अब तक कई बार गुजरात गाड़ी लेकर गए हैं। कुछ दिन पहले जीएसटी विभाग ने इंदौर से गुजरात ले जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा था।

ये दूध मशीन और पाइप की आड़ में 50 लाख की शराब लेकर जा रहे थे। दोनों मामले जीएसटी विभाग ने पुलिस को सौपे थे। एक मामले में क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है तो दूसरे मामले में संयोगितागंज पुलिस ने केस दर्ज किया था। दो ड्राइवर राकेश और भेराराम क्राइम ब्रांच की रिमांड पर चल रहे है।

ये गोरखधंधा चार स्टेट में फैला हुआ था। शराब पंजाब से आई थी। ड्राइवर राजस्थान के हैं। ई-वे बिल इंदौर की कंपनी ने जारी किया था और शराब गुजरात जा रही थी। इंदौर की कंपनी फर्जी निकली है, लेकिन ड्राइवरों ने पुलिस को बताया कि उनको कोई ज्यादा जानकरी नहीं है। वाट्सएप कॉल पर उनसे संपर्क होता था। उनको कहा जाता था कि यह गाड़ी खड़ी है और गुजरात में यहां खाली करनी है।

वे वहां से गाड़ी लेकर गुजरात जाते थे, जहां फोन पर ही उनको गाड़ी कहां खड़ी करनी है, बताया जाता था। फिर खाली गाड़ी कहां खड़ी है, उनको फोन कर बताते थे और वे गाड़ी लेकर वापस पंजाब चले जाते थे। वे आज तक किसी से नहीं मिले। वे कई बार शराब लेकर गुजरात गए है। उनको एक ट्रिप के 50 हजार रुपए मिलते थे। इसके चलते अब तक गिरोह के सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। कंपनी के लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें