📅 Tuesday, 03 November 2026 | 12:08 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,563.39 ▲ +870.61 (+1.15%) • निफ्टी 50: 23,701.00 ▲ +260.20 (+1.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,000 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,800 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंटरनेशनल दंगल कल : कार, रॉयल एनफील्ड बूलेट, 5 लाख तक के नगद पुरस्कारों के साथ चांदी का गुरूज से सम्मानित करेंगे

📅 26 November 2022, 08:11 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंटरनेशनल दंगल कल : कार, रॉयल एनफील्ड बूलेट, 5 लाख तक के नगद पुरस्कारों के साथ चांदी का गुरूज से सम्मानित करेंगे
इंटरनेशनल दंगल कल : कार, रॉयल एनफील्ड बूलेट, 5 लाख तक के नगद पुरस्कारों के साथ चांदी का गुरूज से सम्मानित करेंगे

इंदौर : मालवा की जमीन पर विदेशी पहलवानों की कुश्ती देखने का रोमांच कुश्ती प्रेमियों को मिलेगा. दशहरा मैदान पर कल दिनांक 27 नवंबर 2022 रविवार को दोपहर 2 बजे से आयोजित होने वाले इस दंगल के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. दंगल में इस विदेशी पहलवानों के साथ ही महिला पहलवानों की कुश्ती भी होगी जो यहां आने वाले कुश्ती प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी.

हिन्दुस्तान कुश्ती फेडरेशन मप्र अध्यक्ष एवं संयोजक तबरेज खान एवं आयोजक मुन्ना हटकर ने पालीवाल वाणी को बताया कि कल रविवार 27 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाले शेर-ए-हिंदुस्तान इंटरनेशनल दंगल में देश के कई नामी पहलवान शिरकत करने आ रहे हैं. जिसमें कई हिन्द व भारत केसरी शामिल है.

इसी के साथ मालवा की जमीन पर विदेशी पहलवानों की कुश्ती भी यहां दर्शकों को देखने को मिलेगी. दंगल में प्रमुख कुश्ती हिंदी केसरी, भारत केसरी, सिकन्दर पहलवान (महाराष्ट्र) का मुकाबला मिर्जा ईरानी पहलवान (ईरान) से होगा. दशहरा मैदान पर एरिना भी तैयार हो चुका है. बस दर्शकों को रविवार को आयोजित होने वाली कुश्ती का इंतजार हैं. दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाले दंगल के लिए समितियों का गठन भी किया जा चुका है. जिसमें राज्य मंत्री डा. राजकुमार सिंह कुशवाह मुख्य संरक्षक तथा एकलव्य सिंह गौड़ संरक्षक है. दंगल अध्यक्ष की जिम्मेदारी ऊजा मंत्री गिर्राज डंडोतिया पहलवान को सौंपी गई है.

कार-बूलेट सहित लाखों के इनामों की बरसात : हिन्दुस्तान कुश्ती फेडरेशन मप्र द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कुश्ती दंगल शेर-ए हिन्दुस्तान में जितने वाले पहलवानों को कार, रॉयल एनफील्ड बूलेट, 5 लाख तक के नगद पुरस्कारों के साथ ही चांदी का गुरूज भेंट कर सम्मानित करेंगे. दंगल में इस वर्ष पांच साल बाद हिंद केसरी और भारत केसरी के बीच टक्कर का मुकाबला होगा. जिसके लिए कुश्ती प्रेमियों के साथ उस्ताद और खलिफा भी उत्साह का माहौल बना हुआ है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें