इंदौर में आइआइटी छात्र की साइलेंट अटैक से मौत
इंदौर.
एक और नवयुवक का दिल दगा दे गया। इंदौर में महज 18 वर्षीय आइआइटी छात्र की साइलेंट अटैक से शुक्रवार रात को मौत हो गई। शहर के आनंद नगर निवासी पीयूष शौर्य की शुक्रवार रात घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई। भंवरकुआं क्षेत्र में आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार देर रात घबराहट हुई, सीने में तेज दर्द उठा। तबीयत बिगड़ने पर छोटा भाई हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन के अनुसार पीयूष के सीने में दर्द हुआ था। उसको पसीना आने लगा। उसको तुरंत ही एक अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने जांच कर उसको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने साइलेंस अटैक से मृत्यु की बात कही।
मुरैना जिले का निवासी मृतक पीयूष पढ़ाई के सिलसिले में अपने भाई प्रियांशु और आनंद के साथ इंदौर में रह रहा था। बता दें कि इससे पहले भी कई युवाओं की अटैक से मौत के मामले सामने आ चुके हैं। बेहद कम उम्र में युवाओं का दिल जवाब देने से डॉक्टर भी हैरान हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश : लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद सहायक ग्रेड-3 मनीष श्रीवास्तव निलंबित
वन इंदौर रन इंदौर 2.0 मैराथन : फिटनेस, नशा मुक्ति और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ यादव
AIBE-XXII अखिल भारतीय बार परीक्षा-22 आज रविवार को संपन्न होगी : डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
300 से अधिक दिव्यांगजनों की भर्ती का रास्ता खुलेगा : इंदौर में 300 नए बोरिंग, 100 नलकूप और 33 पानी के टैंकर खरीदेगा नगर निगम : 8 दिसंबर को परिषद का सम्मेलन