📅 Thursday, 29 October 2026 | 07:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +552.34 (+0.75%) • निफ्टी 50: 22,936.75 ▲ +186.95 (+0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹194,100 • ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

प्रेमिका ने बिगड़ा मामला : विदेशी युवती से महू के युवक की शादी की खबरें, सोशल मीडिया में खूब चर्चा

📅 02 April 2022, 12:40 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेमिका ने बिगड़ा मामला : विदेशी युवती से महू के युवक की शादी की खबरें, सोशल मीडिया में खूब चर्चा
प्रेमिका ने बिगड़ा मामला : विदेशी युवती से महू के युवक की शादी की खबरें, सोशल मीडिया में खूब चर्चा

इंदौर : कई बार बड़ी अजीब स्थिति पैदा हो जाती हैं, जब दुल्हा शादी करने जाए और पुरानी प्रेमिका आकर सारा मामला बिगड़ दे तो मजा नहीं आता, ऐसा परिवार के लिए होता हैं. लेकिन बाहर की दुनिया में इस खबर को लेकर कई तरहा की बातें करने लग गए वहीं सोशल मीडिया पर अभी महू के एक युवक की अमेरिका निवासी युवती के साथ होने वाले विवाह की खबरें खूब चर्चा में रही और 3 अप्रैल 2022 को यह विवाह होना था, लेकिन कल इसमें उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब युवक की 12 साल पुरानी प्रेमिका प्रकट हो गई. सोशल मीडिया के माध्यम से ही उसे यह जानकारी लगी कि उसके प्रेमी द्वारा किसी अमेरिकी युवती  के साथ विवाह किया जा रहा है. लिहाजा वह अपने भाई के साथ महू एसडीएम के दफ्तर पहुंच गई.

सोशल मीडिया में खूब चर्चा : पहले सोशल मीडिया और उसके बाद प्रिंट मीडिया व कुछ चैनलों पर भी यह खबर प्रकाशित हुई कि महू के एक युवक रजत चौधरी की शादी अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाली सिंचिया नामक युवती से होगी और अमेरिकी युवती भगवान श्री कृष्ण की भक्त है और सनातन धर्म से प्रभावित होकर वह भारत आकर हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करेगी. मगर इस कहानी में उस वक्त मोड़ आया जब किशनगंज क्षेत्र की एक युवती एसडीएम के पास पहुंची और कहा कि वह 12 साल से युवक को जानती है और उसके साथ लिव इन में भी रह चुकी है और रजत चौधरी ने उसी से शादी करने का वायदा भी किया. अब उसे जानकारी मिली कि रजत किसी अमेरिकी युवती से 3 अप्रैल 2022 को शादी कर रहा है. महू एसडीएम अक्षत जैन ने इस पूरे मामले को समझने के बाद बडग़ोंदा थाने में जांच के लिए युवती की शिकायत को भिजवाया, लेकिन बडग़ोंदा थाने ने इस मामले को किशनगंज थाने को भेज दिया, क्योंकि घटना स्थल उस थाना क्षेत्र में आता है. वहीं मौजूद युवक और युवती के बीच अलग से कुछ देर चर्चा भी हुई, उसके बाद युवती बिना रिपोर्ट लिखाने थाने से रवाना हो गई और उसने सिर्फ इतना कहा कि युवक उससे ही शादी करेगा इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई. दूसरी तरफ युवक की इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. दूसरी तरफ विदेशी युवती के संबंध में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली. वह भारत पहुंची अथवा नहीं, क्योंकि 3 अप्रैल 2022 को ही उसका विवाह महू के युवक से होना तय था. मामला चाहे राजी-खुशी का हो या विवादित फिलहाल मामला खटाई में पड़ गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें