VACUUM BOMB : यूक्रेन पर गिरा रहा इंसानो को भाप बना देने वाला बम, अपने खतरनाक हथियारों को यूक्रेन में टेस्ट कर रहा रूस
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन में इंसान को पल भर में भाप बनाने वाले खतरनाक वैक्यूम बमों के इस्तेमाल की बात मानी है। यूक्रेन में वैक्यूम बमों के इस्तेमाल से आम नागरिकों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। इससे पुतिन के खिलाफ वॉर क्राइम के लिए मुकदमा भी चलाया जा सकता है।
चलिए जानते हैं कि क्या होते हैं वैक्यूम बम? क्यों होते हैं ये आम बमों से खतरनाक? क्या है इसके यूज के लिए इंटरनेशनल कानून? क्यों इनके इस्तेमाल के लिए पुतिन के खिलाफ चल सकता है मुकदमा?
रूस यूक्रेन में कर रहा है वैक्यूम बम का इस्तेमाल?
ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूस ने माना है कि वह यूक्रेन के खिलाफ वैक्यूम बम यानी थर्मोबेरिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, रूस ने खुद अभी इसके इस्तेमाल की पुष्टि नहीं की है।
ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना यूक्रेन में जबर्दस्त विस्फोट करने वाले थर्मोबेरिक रॉकेट्स या वैक्यूम बम को दागने के लिए TOS-1A वेपन सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है।
थर्मोबेरिक हथियार बहुत ही विवादास्पद माने जाते हैं, क्योंकि ये सेम साइज के पारंपरिक विस्फोटकों की तुलना में कहीं ज्यादा घातक होते हैं और अपने धमाके के आसपास के इलाके में ज्यादा तबाही मचाते हैं।
अमेरिका में यूक्रेन के राजदूत ओकसाना मार्कारोव भी यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस के इन खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगा चुके हैं।
क्या होता है वैक्यूम बम?
वैक्यूम बम या थर्मोबेरिक बम को दुनिया के सबसे घातक गैर-परमाणु बमों में गिना जाता है। वैक्यूम बम वातावरण की हवा से आक्सीजन को सोखकर एक हाई टेंपरेचर ब्लास्ट करता है।
वैक्यूम बम से विस्फोटक एक बहुत बड़े इलाके में फैल जाता है और जब इससे विस्फोट होता है, तो एक ब्लास्ट वेव पैदा होती है जो आम विस्फोटकों की तुलना में ज्यादा देर तक रहती है।
वैक्यूम या थर्मोबेरिक बम इंसान के फेफड़ों से हवा को चूस लेने में सक्षम होते हैं, जिससे उसमें लिक्विड भर जाता है, या इसके विस्फोट से व्यक्ति के फेफड़े फट सकते हैं। वैक्यूम बम के धमाके से लंबे समय तक टिकने वाली ब्लास्ट वेव पैदा होती हैं, जो इंसान के शरीर को पल भर में भाप बना सकती हैं।
कैसे काम करते हैं वैक्यूम या थर्मोबेरिक बम?
दुनिया में कहां हुआ है थर्मोबेरिक हथियार या बम का यूज?
क्या है युद्ध के दौरान वैक्यूम बम के इस्तेमाल का नियम?
बेहद घातक होने के बावजूद वैक्यूम या थर्मोबेरिक बमों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है। हालांकि, अगर कोई देश इनका इस्तेमाल आम नागरिकों, रिहायशी इलाकों, स्कूलों या अस्पतालों को निशाना बनाने के लिए करता है तो उसके खिलाफ हेग कन्वेंशन 1899 और 1907 के तहत वॉर क्राइम यानी युद्ध अपराध का मुकदमा चलाया जा सकता है।
क्या पुतिन के खिलाफ चलेगा सद्दाम हुसैन जैसा मुकदमा?
इराक के तानाशाह रहे सद्दाम हुसैन पर 2003 में मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के लिए वॉर क्राइम का मुकदमा चलाया गया था। सद्दाम के खिलाफ ये वॉर क्राइम का केस 80 और 90 के दशक में कुर्दों और शियाओं के खिलाफ हिंसक अपराधों के लिए चलाया गया था। सद्दाम को वॉर क्राइम का दोषी ठहराते हुए दिसंबर 2006 में फांसी दे दी गई थी।
अब यूक्रेन रूस पर वॉर क्राइम करने के आरोप लगा रहा है। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट यूक्रेन में रूस के कथित वॉर क्राइम की जांच शुरू कर चुका है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या पुतिन के खिलाफ भी सद्दाम हुसैन जैसा वॉर क्राइम का मुकदमा चलाया जाएगा?
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।