📅 Sunday, 06 September 2026 | 01:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
देश-विदेश

इंडोनेशिया में 300 से ज्यादा यात्रियों से भरे जहाज में लगी भीषण आग-समुद्र में कूदे लोग

📅 21 July 2025, 12:32 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंडोनेशिया में 300 से ज्यादा यात्रियों से भरे जहाज में लगी भीषण  आग-समुद्र में कूदे लोग
इंडोनेशिया में 300 से ज्यादा यात्रियों से भरे जहाज में लगी भीषण आग-समुद्र में कूदे लोग

जकार्ता. इंडोनेशिया (Indonesia) में एक समुद्री जहाज (sea vessel) में भीषण आग लग जाने से 300 से ज्यादा यात्रियों की जान आफत में फंस गई। वीडियो में भयानक आग का मंजर देखा जा सकता है। 

आग काफी तेजी से पूरी जहाज को अपनी चपेट में ले चुकी है, जिसमें से ऊंची लपटें और काला धुआं साफ दिखाई दे रहा है। इस जलती हुई फेरी से 280 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि बच्चे सहित 18 लोग घायल हो गए हैं। जबकि काफी संख्या में लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।

जहाज में भीषण आग लगने के बीच फंसे यात्रियों ने समुद्र में छलांग लगाना शुरू कर दिया। वीडियो में लोगों को समुद्र में कूदते देखा जा सकता है। यह आग इंडोनेशिया के तट के पास एक फेरी में लगी। इसके बाद उसमें सवार यात्रियों के बीच भयानक अफरातफरी मच गई। जहाज पर सवार 280 से अधिक लोग जान बचाकर निकलने में कामयाब रहे। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

इस जहाज पर 300 से 500 के बीच सवारों की संख्या होने की आशंका जाहिर की जा रही है। काफी लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों और बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया है और लापता लोगों की खोज जारी है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें