चीन के धोखे से नेपाल में जल प्रलय? : कस्टम यार्ड से 1,200 गाड़ियां बहीं, नेपाल में बहुत बड़ी है तबाही
काठमांडू. तिब्बत में ग्लेशियर लेक फटने से बुधवार को नेपाल में बहुत भारी तबाही मची है, जिसकी चपेट में भारत में बिहार के कई जिलों के भी बाढ़ आने की आशंका है और अलर्ट जारी किया गया है। काठमांडू में मौजूदा हमारे सूत्र ने जो कुछ बताया है, उससे वहां इस कुदरती तबाही से बहुत भारी नुकसान होने की आशंका है। नेपाली मीडिया के मुताबिक अब तक कम से कम 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं भारत के 108 नागरिक लापता हैं।
नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में भोटेकोशी नदी में आए जबरदस्त अचानक बाढ़ से कम से कम 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सैकड़ों लोग अभी गायब बताए जा रहे हैं। इस बाढ़ ने नदी के किनारे बसे इलाकों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस को तैनात किया गया है और खोज और बचाव अभियान के लिए 14 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। नेपाल-चीन सीमा के पास तिमुरे में तैनात आर्म्ड पुलिस फोर्स के 9 जवान लापता बताए जा रहे हैं।
इस भयानक प्राकृतिक आपदे के बाद नेपाल में चीन की मंशा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चीन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चीन ने वक्त रहते नेपाल को तिब्बत से आने वाले इस बाढ़ की जानकारी नहीं दी।
नेपाल में भयानक बाढ़ में अनगिनत लोग लापता
तिब्बत में एक ग्लेशियर लेक फटने से नेपाल के कई इलाकों में भयानक बाढ़ आई और इसकी वजह से बड़ी तबाही मची है। नेपाल से बाढ़ की आ रही कुछ तस्वीरें और वीडियो बहुत ही विचलित करने वाली हैं।
नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को काठमांडू में मौजूद कृष्णचंद्र झा ने बताया है कि अचानक बाढ़ के तेज बहाव की चपेट में आने से अनगिनत लोग लापता हैं, जिनकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही है।
इस बाढ़ की वजह से नेपाल में कई पुल और हाइवे टूट गए हैं और चारों चरफ से अफरा-तफरी की जानकारी मिली रही है।
काठमांडू में कई रास्ते इमरजेंसी वाहनों के लिए बंद
नेपाल की बालेंद्र शाह सरकार भोटे कोशी और त्रिशुली नदियों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
बाढ़ राहत और बचाव के काम में नेपाली सेना, पुलिस लगी हुई है। नेपाली सेना एमआई-17 हेलिकॉप्टरों से सर्च और बचाव का काम कर रही है।
काठमांडू ट्रैफिक पुलिस ने इमरजेंसी घोषित करते हुए पृथ्वी हाईवे, गल्छी-नुवाकोट-रसुवा-स्याफ्रुबेसी रोड और मुग्लिन-नारायणगढ़ रूट पर आम वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुझसे बहुत बड़ी भूल हुई…” ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत पर लुटनिक का यह विवादित और भ्रामक बयान
प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी का साहसिक निर्णय से त्रिशूली घाटी के एक स्कूल में 1,643 मौजूद बच्चों की जान बचाई