📅 Monday, 07 September 2026 | 11:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,170.59 ▼ -344.84 (-0.45%) निफ्टी 50: 23,771.60 ▼ -126.10 (-0.53%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,370 🥈 चांदी (1kg): ₹221,200 ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
देश-विदेश

ब्रिटेन में विमान दुर्घटनाग्रस्त : भारतीय मूल के एक दंपति के रूप में हुई

📅 19 August 2026, 09:24 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्रिटेन में विमान दुर्घटनाग्रस्त : भारतीय मूल के एक दंपति के रूप में हुई
ब्रिटेन में विमान दुर्घटनाग्रस्त : भारतीय मूल के एक दंपति के रूप में हुई

लंदन, 19 अगस्त (भाषा) ब्रिटेन में नार्थ वेल्स के दूर-दराज के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक छोटे विमान में मारे गए लोगों की पहचान बुधवार को भारतीय मूल के एक दंपति के रूप में हुई, जिनकी उम्र करीब 50-55 साल है।

माना जा रहा था कि केतन स्वाली पाइपर पीए 28 विमान के पायलट की भूमिका में थे। उन्होंने पिछले हफ्ते इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स इलाके में बर्टन-अपॉन-ट्रेंट के टैटनहिल हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और साथ में उनकी पत्नी शीतल भी थीं।

नॉर्थ वेल्स पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को खोजबीन के लिए हवाई और जमीनी अभियान शुरू किया गया, क्योंकि उन्हें सूचना मिली थी कि विमान तय समय पर उत्तर-पश्चिम वेल्स के स्नोडोनिया में कार्नरफोन हवाई अड्डे पर नहीं उतरा था।

नॉर्थ वेल्स पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कई एजेंसियों ने हवा और जमीन पर तलाश अभियान चलाया और विमान का मलबा ट्रॉसफिनिड के पास एक दूर-दराज इलाके में पाया गया।

प्रवक्ता ने कहा,‘‘दुर्भाग्य से, विमान में सवार दोनों लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और उन्होंने जांचकर्ताओं की एक टीम तैनात की है।’’

ऑनलाइन कंपनी डेटा के अनुसार, केतन स्वाली लीसेस्टर स्थित इंजीनियरिंग फर्म ‘आर्क यूरो ट्रेड लिमिटेड’ में निदेशक थे और उन्होंने इस साल की शुरुआत में विनिर्माण कारोबार बंद कर दिया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें