Iran Israel Row : धूल से भरा स्टूडियो, खबर पढ़ रही एंकर भागी
ईरान.
इस्राइल ने सोमवार रात को ईरान के एक सरकारी टीवी चैनल की इमारत पर मिसाइल दागी। इसके बाद टीवी चैनल के स्टूडियो में धूल भर गई। चारों ओर अफरातफरी मच गई। इस बीच चैनल के स्टूडियो में खबर पढ़ रही एंकर कैमरे के सामने से भाग गई। टीवी एंकर कुछ नारे लगाते हुए स्टूडियो से चली गई। कुछ देर बाद एंकर दूसरे स्टूडियो से लाइव कैमरे के सामने आई और घटना की जानकारी दी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस्राइली वायु सेना ने सोमवार को ईरान स्टेट ब्रॉडकास्टर एजेंसी आईआरआईबी के तेहरान स्थित ऑफिस पर हमला किया है। इस हमले का वीडियो फुटेज सामने आया है। जिस वक्त हमला हुआ महिला एंकर समाचार पढ़ रही थी। अचानक हुए हमले के बाद एंकर स्टूडियो छोड़कर भाग खड़ी हुई।
इस्राइल ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान के एक सरकारी टेलीविजन पर इस्राइल ने मिसाइल दागी। इसके बाद स्टूडियो में खबर पढ़ रही एंकर को लाइव प्रसारण रोकना पड़ा। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान न्यूज नेटवर्क के रिपोर्टर ने कहा कि मातृभूमि के खिलाफ आक्रामकता की आवाज, सच्चाई और धार्मिकता के खिलाफ आक्रामकता की आवाज के बाद स्टूडियो धूल से भर गया था।
एंकर सहर इमामी कैमरे के सामने से हट गईं। वे भागकर कैमरे से दूर चली गईं और लोगों को कुछ कहते हुए सुना गया। इसके बाद प्रसारण बंद कर दिया गया। वहीं एंकर इमामी दूसरे स्टूडियो से लाइव वापस आईं और उन्हें दूसरे एंकर से बात करने लगीं। उन्होंने कहा कि तस्वीरों में आसमान में धुआं और लपटें दिखाई दे रही थीं।
वहीं इस्राइल के रक्षा मंत्री ने हमले की जिम्मेदारी ली। रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि ईरानी शासन के प्रचार और भड़काऊ प्रसारण प्राधिकरण पर आईडीएफ ने हमला किया। इसके बाद क्षेत्र के निवासियों को व्यापक रूप से खाली करा दिया गया। हम ईरानी तानाशाह पर हर जगह हमला करेंगे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारतवंशी नवनीतम पिल्लै को शांति का नोबेल : अगर आप थोड़ी और तालियां बजाएंगे, तो शायद मैं यह पुरस्कार ट्रम्प के साथ बांट लूं- कसा तंज
प्रिय प्रधानमंत्री अंबानी और भारत का असली बॉस : एलन मस्क : मुकेश अंबानी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर तीखे तंज कसे