स्वास्थ्य
Weightloss Tips: मोटापा कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं?, जानिए यह बेस्ट ऑप्शन
Pushplata
मोटापा आज ज्यादातर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। बता दें कि वजन को संतुलित बनाए रखने के लिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है। वहीं, इसके लिए खासकर नाश्ते पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। सही नाश्ता न केवल आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है, बल्कि दिन की शुरुआत में सही पोषण लेने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया तेज होती है।
इसी कड़ी में यहां हम आपको नाश्ते के 5 ऐसे ऑप्शन बता रहे हैं, जो वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
मोटापा कम करने के लिए नाश्ते में खाएं ये चीजें-
ओट्स (Oats)
को वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा ब्रेकफास्ट माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आप बार-बार अनहेल्दी स्नैकिंग नहीं करते हैं। इसके अलावा ओट्स में बेहतर कार्ब्स औरहोते हैं, जिससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। इससे भी आप एनर्जी के लिए जल्दी-जल्दी कुछ खाने से बच जाते हैं, आपका कैलोरी काउंट बढ़ता नहीं है और वजन संतुलित बना रहता है।
पोहा (Poha)
पोहा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। ऐसे में पोहे का सेवन वेट लॉस जर्नी में आपको फायदा पहुंचा सकता है। सुबह हाई फाइबर नाश्ता करने से आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं और आपका वजन कंट्रोल रहता है। वहीं, प्रोटीन भी फूड क्रेविंग कम करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्त करने में मदद करता है।
एग वाइट ऑमलेट (Egg White Omelette)
अंडे को सुपरफूड माना जाता है। खासकर वेट लॉस में अंडे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप नाश्ते में एग वाइट (अंडे का सफेद भाग) से बना ऑमलेट खा सकते हैं। इसमें हाई प्रोटीन होता है, जो मसल्स बिल्ड करने और फैट बर्न करने में मदद करता है। आप ऑमलेट में टमाटर, पालक,मिर्च और मशरूम जैसी हेल्दी सब्जियां भी डाल सकते हैं, ताकि विटामिन और मिनरल्स भी मिलें।
ग्रीक योगर्ट और बेरीज़ (Greek Yogurt & Berries)
ग्रीक योगर्ट एक हाई-प्रोटीन, लो-फैट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है, जो पाचन को सुधारता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के लिए अच्छे होते हैं, जिससे डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। इसे आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी या सेब के साथ खाएं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो भी वेट लॉस में मदद करता है।
मूंग दाल चीला (Moong Dal Chilla)
इन सब से अलग अगर आप कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो मूंग दाल चीला एक अच्छा ऑप्शन है। मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है और वजन कम करने में सहायक होती है। ये पचने में हल्की होती है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती है। आप इसमें प्याज, टमाटर, गाजर और हरी मिर्च मिलाकर, अपने लिए टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकते हैं।
बता दें कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते को कभी न छोड़ें और सही फूड ऑप्शन चुनें। ऊपर बताए गए 5 ब्रेकफास्ट आइटम्स से आपको भरपूर पोषण मिलेगा, जिससे वजन घटाने में तेजी आएगी और आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। सही डाइट के साथ रोजाना एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है, ताकि आप फिट और हेल्दी रह सकें।