📅 Wednesday, 25 November 2026 | 03:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,135.00 ▲ +1,699.01 (+2.06%) • निफ्टी 50: 25,819.25 ▲ +469.60 (+1.85%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹121,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹145,500 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
स्वास्थ्य

Health Tips: 5-4-5 वॉकिंग फॉर्मूला क्या?, लंबे जीवन को जीने में कैसे करेगा मदद, जानें इसके फायदे

📅 05 April 2025, 10:54 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Health Tips: 5-4-5 वॉकिंग फॉर्मूला क्या?, लंबे जीवन को जीने में कैसे करेगा मदद, जानें इसके फायदे
Health Tips: 5-4-5 वॉकिंग फॉर्मूला क्या?, लंबे जीवन को जीने में कैसे करेगा मदद, जानें इसके फायदे

पैदल चलना एक्सरसाइज करने का सबसे आसान तरीका है। इसे और भी फायदेमंद लोग ज्यादा देर तक चलते हैं, लेकिन इस तरीके को सही नहीं है। इसके लिए आप 5-4-5 वॉकिंग फॉर्मूले को अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जब आप इस फार्मूले को अपने रुटीन में शामिल करते हैं तो आप लंबा जीवन जी पाते हैं।

यह फॉर्मूला आरामदायक चलना और एक बार में तेज गति वाले एक्सरसाइज को शामिल करता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में आपकी मदद करते हैं। ये कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में सुधार करता है, सहनशक्ति को बढ़ता और यहां तक कि मूड को भी बेहतर बनाता है। इस फॉर्मूले को अपनाने के बाद आपको जिम में जाकर एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होती है।

क्या है ये 5-4-5 वॉकिंग फॉर्मूला

5 मिनट दौड़ना- ये रुटीन हार्ट को हेल्दी रखता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके लिए आप 5 मिनट की दौड़ से शुरू करें। इस सेगमेंट के लिए 8 से 10 किमी/घंटा की गति से दौड़ना अच्छा रहता है।

4 मिनट आराम से टहलें- दौड़ने के बाद, 4 मिनट की आरामदेह सैर से सांस जुड़े इंफेक्सन को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही शरीर को एक्टिव रखने में भी मदद मिलती है। इस स्टेप के लिए 4 से 5 किमी/घंटा की गति से चलना एकदम सही माना जाता है।

5 मिनट तेज चलना- अगला स्टेप 6 से 7 किमी/घंटा की गति से 5 मिनट की तेज चलना है। ये स्टेप सहनशक्ति में सुधार, पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

पैदल चलने के फायदे

5-4-5 वॉकिंग फॉर्मूला सिर्फ कैलोरी बर्न करने के लिए नहीं है, बल्कि पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। दौड़ने, आराम से चलने और तेज चलना कई तरीकों से मदद करता है-

1. बारी-बारी से तेजी से कार्डियोवैस्कुलर सहनशक्ति में सुधार करती है और हार्ट की बीमारी से बचाता है।

2. पैदल और धीरे चलना लंबे और हेल्दी जीवन में योगदान देता है।

3. हाई और मध्यम गति में चलने से कैलोरी बर्न होती है और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल